फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP legislator accused of rape, AAP opened the front

भाजपा विधायक पर लगा रेप का आरोप, आप ने खोला मोर्चा

Sat, 19 Sep 2015 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 19 Sep 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
BJP legislator accused of rape, AAP opened the front

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को गुड़गांव के विधायक उमेश अग्रवाल और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी कर इस्तीफा मांगा।

विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने कहा कि विधायक पर दुष्कर्म का आरोप है। इस कारण उन्हें पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अतुल कटारिया चौक पर विधायक का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन


इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व आप के हरियाणा प्रभारी वह दिल्ली से विधायक नरेश बाल्यान ने किया। पार्टी कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से ही शहर के अतुल कटारिया चौक पर एकत्र होने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने काले झेंडे लेकर किया प्रदर्शन

BJP legislator accused of rape, AAP opened the front

देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ आया। इसमें महिलाओं की संख्या भी काफी रही। अतुल कटारिया चौक से एक किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए लोग विधायक अग्रवाल के कार्यालय तक भी गए।

महिला कार्यकर्ताओं ने काले झंडे और स्लोगन लिखी पट्टियां हाथ में ले रखी थीं। जिस पर विधायक के खिलाफ काफी कुछ लिखा था।

नरेश बाल्यान ने कहा कि दुष्कर्म में संलिप्त भाजपा विधायक को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। विधायक की इस करतूत से भाजपा की अलग चाल, चेहरा और चरित्र की पोल खुल गई है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

BJP legislator accused of rape, AAP opened the front

उन्होंने कहा कि जब तक उमेश अग्रवाल अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक आप का यह आंदोलन जारी रखेगा।

विधायक के खिलाफ यह है मामला-
इसी 11 सितंबर को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट की एडिशनल सेशन जज निवेदिता शर्मा ने गुड़गांव के भाजपा विधायक पर रेप के आरोप तय कर दिए हैं।

विधायक के साथ उनके साथी संदीप लूथरा पर भी यही आरोप हैं। जिसके चलते भाजपा विधायक विरोधियों के निशाने पर हैं और आम आदमी पार्टी उनका इस्तीफा मांग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed