फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp leaders trying to get a gud post in party unit

भाजपा में शामिल होने के लिए 'जुगाड़'

Fri, 11 Jul 2014 04:17 PM IST
Updated Fri, 11 Jul 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
bjp leaders trying to get a gud post in party unit

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की घोषणा होने के साथ ही अब प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए नेताओं ने जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


भाजपा नेता नए प्रदेश अध्यक्ष की टीम में शामिल होने के लिए प्रयास करने लगे हैं। कोई संघ से नजदीकी बढ़ा रहा है तो कोई केंद्रीय मंत्री से पैरवी कराने में जुटा है।
विज्ञापन


वहीं, पुरानी कार्यकारिणी सदस्य भी अपनी कुर्सी बचाने के हर हथकंडे अपना रहे हैं।

नए अध्यक्ष ने दिए साफ संकेत

bjp leaders trying to get a gud post in party unit

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने अभी पदभार ग्रहण भी नहीं किया है, उनकी टीम का हिस्सा बनने को पार्टी नेताओं में दौड़ शुरू हो गई है।

प्रदेश महामंत्री, उपाध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ पदाधिकारी समेत अन्य पदों के लिए पार्टी नेता पैरवी कराने में जुट गए हैं। कोई झंडेवालान में संघ कार्यालय का चक्कर काट रहा है और पदाधिकारियों से मिल रहा है तो कोई केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर प्रदेश संगठन में पद पाने की जुगत लगा रहा है।

नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने भी संकेत दिया है कि वे अपनी टीम के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। यानी कार्यकारिणी में फेरबदल होना तय है।

'चुनाव को ध्यान में रखकर करेंगे काम'

bjp leaders trying to get a gud post in party unit

उपाध्याय ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि संगठन को ठीक करने के लिए जो भी करना होगा, करेंगे। बदलाव करने की जरूरत होगी तो उसमें भी पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर मजबूत टीम का गठन करना है। टीम ऐसी होगी, जिसमें युवा और अनुभव का समन्वय होगा।

सभी वर्ग के लोगों को समान प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष का पद अधिकारिक तौर पर संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed