फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp leaders protest against election commission for modi

मोदी के लिए दिल्ली में बीजेपी का 'न्याय मार्च'

Thu, 08 May 2014 09:10 PM IST
Updated Thu, 08 May 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
bjp leaders protest against election commission for modi

वाराणसी लोकसभा से चुनाव लड़ रहे बीजेपी के पीएम उम्मीवार नरेंद मोदी को रैली की अनुमति न मिलने से नाराज भाजपाइयों ने बनारस ही नहीं दिल्ली में भी चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


बीजेपी ने दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय तक न्याय मार्च निकाला है। बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं।

बीजेपी नेताओं ने मोदी की रैली को अनुमति न देने पर चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का भी आरोप लगाया है।

चुनाव आयोग पर धरना

bjp leaders protest against election commission for modi

बनारस में मोदी की रैली पर रोक लगने से नाराज बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी और रविशंकर प्रसाद ने चुनाव आयोग पर धरना देने का ऐलान किया था।

हालांकि बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ प‌हुंचे बीजेपी के दिग्गज चुनाव आयोग से वार्ता करने के लिए चले गए। इस बीच बाहर कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोदी की तस्वीरें लेकर खूब नारेबाजी की।

आयोग से वार्ता करने के बाद बीजेपी नेताओं ने धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया। वहीं बनारस में भी बीजेपी नेताओं ने धरना समाप्त करने का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिग्गजों ने संभाला मोर्चा

bjp leaders protest against election commission for modi

दिल्ली में चुनाव आयोग ‌के खिलाफ 'न्याय मार्च' में बीजेपी के दिग्गज नेताओं की अगुवाई में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक आयोग दफ्तर के बाहर जमा हुए।

बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन, मुख्‍तार अब्‍बास नकवी, वेंकैया नायडू और वीके मल्‍होत्रा मार्च में शामिल थे।

बीजेपी नेताओं के प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिस ने कई रास्ते बंद कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed