फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leaders paid heartfelt tributes to Prof. Vijay Kumar Malhotra

Delhi NCR News: प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा को भाजपा नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सासंद, विधायक और भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व दिल्ली के पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा की पुण्य स्मृति में शुक्रवार को सिविक सेंटर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, संघ के प्रांत प्रमुख डॉ. अनिल अग्रवाल, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत, योगेंद्र चांदोलिया, बांसुरी स्वराज, महापौर राजा इकबाल सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन, सतीश उपाध्याय आदि प्रमुख थे। मंच संचालन राजीव बब्बर ने किया। इस अवसर पर प्रो. मल्होत्रा के पुत्र अजय मल्होत्रा ने परिवार की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह श्रद्धांजलि सभा शोकसभा नहीं बल्कि प्रेरणा सभा है। दिल्ली भाजपा की नींव मल्होत्रा ने रखी और उनके संघर्षों से ही भाजपा आज सत्तारूढ़ हुई है। उन्होंने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि पार्षद बनने पर मल्होत्रा का बधाई संदेश आज भी उनके लिए प्रेरणादायी है। वहीं, मनोहर लाल ने कहा कि मल्होत्रा का राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता ने भाजपा को देशभर में नई दिशा दी। वे न केवल संघ, जनसंघ और भाजपा में बल्कि खेलों में भी प्रेरणास्रोत रहे। उन्होंने कहा कि मल्होत्रा ने आर्चरी को भारत और एशिया स्तर पर स्थापित करने में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डॉ. अनिल अग्रवाल ने मल्होत्रा को याद करते हुए कहा कि उनका जाना केवल उनके परिवार ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। वे सादगी, ईमानदारी और सेवा भाव के प्रतीक थे। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने विस्थापित हिंदुओं की मदद कर समाजसेवा की मिसाल पेश की। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि मल्होत्रा से अनुशासन, धैर्य और अपनी बात पर अडिग रहने की प्रेरणा मिलती है। अरुण सिंह ने कहा कि प्रो. मल्होत्रा की सरलता, विनम्रता और आदर्श सदैव मार्गदर्शक बने रहेंगे। वे अटल स्मृति न्यास के अध्यक्ष के रूप में लगातार सक्रिय रहे और हर कार्यक्रम में गहन रुचि लेते थे। सभा के अंत में सभी नेताओं ने प्रो. मल्होत्रा की जीवंत स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें युगपुरुष और संगठन के स्तंभ के रूप में याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed