फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leaders greeted devotees at Chhath Ghats Manoj Tiwari mesmerized with songs in Delhi

Delhi: BJP नेताओं ने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का किया अभिवादन, मनोज तिवारी ने गीतों से किया मंत्रमुग्ध

Sun, 19 Nov 2023 08:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 19 Nov 2023 08:11 PM IST
सार

सचदेवा ने कहा कि भाजपा सरकार ने 1994 में पूर्वांचली परंपरा के अनुसार यमुना तट पर छठ घाटों की स्थापना शुरू की थी, लेकिन यह खेदजनक है कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान केजरीवाल सरकार ने उन्हें उनकी पारंपरिक पूजा पद्धति से वंचित कर दिया है।

विज्ञापन
BJP leaders greeted devotees at Chhath Ghats Manoj Tiwari mesmerized with songs in Delhi
छठ पूजा पर मेले जैसा माहौल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली भाजपा के नेताओं ने विभिन्न छठ घाटों पर जाकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने छठ पर्व से जुड़े भजनों और पूर्वांचली गीतों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। वह अपने उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के सोनिया विहार, घोंडा, झड़ौदा और बुराड़ी के घाटों पर छठ पूजा में शामिल हुए।

विज्ञापन

 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पार्टी पदाधिकारी दिनेश प्रताप सिंह और नीरज तिवारी आदि के साथ आईटीओ, मंडावली, सीबीडी ग्राउंड, शेख सराय आदि घाटों पर छठ पूजा में शामिल हुए। सचदेवा ने कहा कि छठ प्रकृति पूजा का पर्व है। छठ में भक्त डूबते और उगते दोनों समय भगवान सूर्य से प्रार्थना एवं उनकी पूजा करते हैं जो एक सामाजिक संदेश देता है कि हमें दोस्तों की सफलता और कठिन समय दोनों में उनके साथ खड़ा रहना चाहिए।

विज्ञापन

 

 

सचदेवा ने कहा कि भाजपा सरकार ने 1994 में पूर्वांचली परंपरा के अनुसार यमुना तट पर छठ घाटों की स्थापना शुरू की थी, लेकिन यह खेदजनक है कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान केजरीवाल सरकार ने उन्हें उनकी पारंपरिक पूजा पद्धति से वंचित कर दिया है और उन्हें कृत्रिम घाटों पर पूजा करने के लिए मजबूर किया है। वहीं इस वर्ष केजरीवाल सरकार ने पर्याप्त संख्या में कृत्रिम घाटों का निर्माण भी नहीं किया और न ही घाटों पर उचित सुविधाएं प्रदान कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी बदरपुर, मीठापुर, मोलादबंद, जैतपुर आदि कई स्थानों पर छठ पूजा में शामिल हुए। वहीं सांसद रमेश बिधूड़ी ने गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, हरकेश नगर में श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने यमुना बाजार, पीतमपुरा, वजीरपुर, मॉडल टाउन समेत कई जगहों पर श्रद्धालुओं से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। सांसद गौतम गंभीर ने आईटीओ से सरिता विहार तक अनेक स्थानों पर छठ घाटों में जाकर श्रद्धालुओं को छठ की बधाई दी। प्रदेश महामंत्री कमलजीत सहरावत पोचनपुर, राणाजी एन्क्लेव और द्वारका में छठ पूजा में शामिल हुई, जबकि हर्ष मल्होत्रा गीता कॉलोनी और योगेन्द्र चंदोलिया होलंबी कलां में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed