{"_id":"5de0eeed8ebc3e54e0372f94","slug":"bjp-leaders-commit-hooliganism-at-the-expressway-toll-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा पर भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी, बिना टोल दिए बैरियर तोड़कर निकाली गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा पर भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी, बिना टोल दिए बैरियर तोड़कर निकाली गाड़ियां
Fri, 29 Nov 2019 03:41 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 29 Nov 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर भाजपा नेताओं ने की गुंडागर्दी
- फोटो : a
टोल प्लाजा पर अकसर झगड़ों की खबरें आती रहती हैं। कभी पैसों को लेकर तो कभी वहां लगने वाले जाम को लेकर। इस बार फिर ऐसा ही एक झगड़ा हुआ है। हालांकि इस बार झगड़ा भाजपा नेताओं ने किया है। भाजपा नेताओं ने टोल कर्मियों के साथ सत्ता का नशा दिखाते हुए गुंडागर्दी की है। टोल कर्मियों के साथ हुई बदसलूकी की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई।
भाजपा का झंडा लगी हुई कई लग्जरी गाड़ियां सोनीपत की तरफ से मेरठ जा रही थीं। इस बीच दुहाई में पड़ने वाले टोल टैक्स पर कोई भी गाड़ी नहीं रुकी। बिना टोल दिए ही सभी गाड़ियां निकल गईं। जब टोल कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो नेताओं की गाड़ियों ने उनके बैरियर तोड़ दिए और गुंडागर्दी दिखाते हुए गाली गलौज की। सभी नेता टोल कर्मियों को धमकी देते हुए निकल गए।