{"_id":"5904b5db4f1c1b4522c0d761","slug":"bjp-leader-vijender-gupta-comments-on-arvind-kejriwal-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल से कहा- गलती मानने से कुछ नहीं होगा, ये आपकी सोची-समझी साजिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल से कहा- गलती मानने से कुछ नहीं होगा, ये आपकी सोची-समझी साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 30 Apr 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
विजेंद्र गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ट्विटर पर कटाक्ष करते हुए उन्हें कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गलती मानने से कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन
गलती मानने के पीछे आप में उनके खिलाफ उठे विद्रोह से पार्टी नेताओं का ध्यान भटकाने की सोची समझी रणनीति है। पंजाब, गोवा और दिल्ली के मतदाताओं ने देश को अरविंद केजरीवाल के संबंध में आइना दिखा दिया है।
विज्ञापन
गुप्ता ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को रंग बदलने की आदत है। चुनावों में हार के लिए पहले कहा कि हमारी हार ईवीएम में गड़बड़ी करने से हुई, फिर कहा हम जनता में नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार का संदेश देने में असफल रहे और अब कह रहे हैं हम आत्ममंथन कर रहे हैं। जबकि आप की हार का मंथन कुमार विश्वास और गोवा के पार्टी चुनाव मैनेजर पहले ही कर चुके हैं।
विज्ञापन
गुप्ता ने कहा कि ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी का आधारहीन आरोप, सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी और प्रधानमंत्री की अंधी आलोचना, आम आदमी नेतृत्व का अपने कार्यकर्ताओं से कटना, कमरे में बैठकर फैसले लेना और जनता से हवा हवाई वायदे करना हार के कारण हैं। केजरीवाल यह नहीं समझ सके कि भाजपा ने नोटबंदी का फैसला लेकर आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार विरोध की नींव ही समाप्त कर दी।