फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP Leader Vijay Pandit Murder Case: SI taking bribe in Dadri Greater Noida

VIDEO: 5000 में बिका अखिलेश का दरोगा

Wed, 18 Jun 2014 03:15 PM IST
Updated Wed, 18 Jun 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
BJP Leader Vijay Pandit Murder Case: SI taking bribe in Dadri Greater Noida

ग्रेटर नोएडा के दादरी में भाजपा नेता विजय पंडित हत्याकांड में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए युवक को छोड़ने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत वसूलने की शिकायत डीआईजी से की गई है।

विज्ञापन


डीआईजी ने जांच की जिम्मेदारी एसपी देहात को सौंपी है। रिश्वत के लिए सौदा करने, पैसे गिनने के बाद जेब में रखने के पूरे प्रकरण को कैमरे ने पकड़ लिया है।

दरअसल, रिश्वत देने वाले के साथ आए एक युवक ने पूरे प्रकरण को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। ये वीडियो अमर उजाला के हाथ के हाथ लग गया है।

बस पांच हजार में बिका दारोगा

BJP Leader Vijay Pandit Murder Case: SI taking bribe in Dadri Greater Noida

दादरी नगर में सात जून को भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या के मामले में जांच के लिए पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया था। हिरासत में लेकर आठ जून को उससे पूछताछ की गई जिसमें पता चला कि हत्याकांड में युवक की कोई भूमिका नहीं थी।

आरोप है कि इसके बावजूद एक दारोगा ने युवक को छोड़ने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत वसूल ली। लेकिन इस दौरान युवक को छुड़ाने के लिए पैसा देने, रिश्वत का सौदा करने और दारोगा के पैसा गिनने की विडियो क्लिपिंग बना ली गई।

खबर है कि इस वीडियो के आधार पर ही डीआईजी ने मामले की जांच की जिम्मेदारी एसपी देहात बृजेश कुमार को सौंपी दी है। बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्य की पुष्टि होने के बाद दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed