फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp leader vijay goel says aap is awaidh aamdani party, can make collision with congress again

'अवैध आमदनी पार्टी है AAP, दोबारा कर सकती है कांग्रेस से गठबंधन'

Sat, 08 Apr 2017 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Apr 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
bjp leader vijay goel says aap is awaidh aamdani party, can make collision with congress again
प्रेस कांफ्रेंस करते व‌िजय गोयल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेताओं ने एमसीडी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधना आरंभ कर दिया है। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने शुक्रवार को शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट पर आप और कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में आप का असली चेहरा सामने आ गया है, लेकिन रिपोर्ट पर कांग्रेस को सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि शुंगलू कमेटी कांग्रेस की तत्कालीन दिल्ली सरकार के खिलाफ घोटाले उजागर कर चुकी है।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में विजय गोयल ने आप के बजाए कांग्रेस पर अधिक निशाना साधा। उन्होंने आम आदमी पार्टी को अवैध आमदनी पार्टी की संज्ञा दी, जबकि कांग्रेस को घोटाला पार्टी करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'शुंगलू कम‌ेटी ने ही कांग्रेस का भ्रष्टाचार भी उजागर क‌िया था'

bjp leader vijay goel says aap is awaidh aamdani party, can make collision with congress again
vijay goel - फोटो : अमर उजाला

गोयल ने कहा कि शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन सवाल जवाब कर रहे हैं। उनको याद होना चाहिए इसी शुंगलू कमेटी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के मामले में कांग्रेस की तत्कालीन दिल्ली सरकार के 75 हजार करोड़ रुपये के घोटाले को उजागर किया था।

उन्होंने कहा कि आप एवं कांग्रेस में गठजोड़ है और दोनों दल वर्ष 2013 की तरह पुन: गठबंधन कर सकते हैं। वहीं कांग्रेस एक बार फिर दिल्ली की जनता की आंखों में धूल झोंकने की तैयारी कर रही है। क्योंकि कांग्रेस पंजाब एवं गोवा में आम आदमी पार्टी से बेहतर प्रदर्शन करने के कारण जनता को गुमराह कर सकती है।

दूसरी ओर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार खत्म करने के नाम पर सत्ता में आई थी लेकिन वह स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है। शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट आने से आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचार के मामले में असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से जनता का मोह भंग हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed