फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader Vijay Goel claimed that 83 percent people want resignation of CM Kejriwal

Delhi: भाजपा नेता विजय गोयल का दावा, 83 फीसदी लोगों ने कहा- सीएम केजरीवाल को दे देना चाहिए अपने पद से इस्तीफा

Sat, 02 Dec 2023 09:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 02 Dec 2023 09:09 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने लोक अभियान के कार्यकर्ताओं के साथ राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर जनमत संग्रह करवाया। विजय गोयल ने दावा किया कि जनमत संग्रह में 83 फीसदी लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 
 

विज्ञापन
BJP leader Vijay Goel claimed that 83 percent people want resignation of CM Kejriwal
भाजपा नेता विजय गोयल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी के अभियान के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने शनिवार को लोक अभियान के कार्यकर्ताओं के साथ राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर जनमत संग्रह करवाया। इसमें पूछा गया कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस जनमत संग्रह में 10 हजार लोगों ने अपनी राय दी। दावा है कि जनमत संग्रह में 83 फीसदी लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 

विज्ञापन


'मैं भी केजरीवाल' अभियान के तहत शनिवार को मंत्री आतिशी ने कालकाजी में डोर टू डोर कैंपेन चलाया। उन्होंने गोविन्दपुरी, कालकाजी में घर-घर जाकर लोगों से पूछा कि अगर झूठे केस के तहत अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है, तो क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए।  इसके अलावा विधायक ऋतुराज झा ने किराड़ी, विधायक प्रमिला टोकस ने आरके पुरम, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र तोमर ने त्रिनगर सहित अन्य विधायकों ने अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों की राय जानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed