{"_id":"5d02b530bdec226daa3dfb4b","slug":"bjp-leader-vijay-goel-challenges-arvind-kejriwal-for-open-debate-on-water-crisis-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय गोयल ने दिल्ली में जल संकट पर केजरीवाल को दी खुली बहस की चुनौती, पानी को लेकर किए कई खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय गोयल ने दिल्ली में जल संकट पर केजरीवाल को दी खुली बहस की चुनौती, पानी को लेकर किए कई खुलासे
Fri, 14 Jun 2019 02:12 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में जल आपूर्ति को लेकर प्रदर्शन करते हुए विजय गोयल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में जल संकट को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुली बहस की चुनौती दी है। भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने बृहस्पतिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में पानी की पर्याप्त आपूर्ति का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। इसलिए दिल्ली के मुख्यमंत्री को सार्वजनिक मंच पर आकर पानी पर उनसे खुली बहस करनी चाहिए। जल्द समस्या का निस्तारण नहीं होने पर सीएम का घेराव करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विजय गोयल के अनुसार, दिल्ली जल बोर्ड का मानना है कि पानी के टैंकरों की संख्या बढ़ गई है। स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि पानी के लिए कॉलोनियों में रोज झगड़े और मारपीट आम बात हो गई है। दिल्ली में पानी की जरूरत 1140 एमजीडी की है, जबकि सप्लाई 936 एमजीडी हो रहा है। स्वयं जल बोर्ड ने माना कि पाइपलाइन का 45 फीसदी पानी बेकार चला जाता है, जिसकी कोई बिलिंग नहीं होती। समस्या पानी की कमी की नहीं, उसके प्रबंधन की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीईओ का घेराव करने के दौरान उनके साथ गुंडे होने के आरोप अधिकारियों ने लगाए हैं, जबकि ये गलत हैं। वे लोग गुंडे नहीं बल्कि, दिल्ली की जनता थी। जिसे अधिकारी और दिल्ली सरकार गुंडे बताने में जुटी है। गोयल ने कहा कि उन्होंने 6 सूत्रीय मांग पत्र सीईओ को दिया है, जिस पर अभी तक कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन