क्या दिल्ली में फिर लगेगा जनता दरबार?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में केजरीवाल सरकार के इस्तीफे के बाद लगे राष्ट्रपति शासन के बीच अब एक बार फिर जनता दरबार लगाने की मांग उठने लगी है।
बीजेपी दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने उपराज्यपाल नजीब जंग से जनता दरबार लगाने की मांग की है।
उन्होंने तर्क दिया कि दिल्ली में इस समय निर्वाचित सरकार नहीं होने से लोगों की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें यह भी पता नहीं कि वे शिकायत लेकर कहा जाएं।
बिजली-पानी को तरस रही दिल्ली
गोयल ने कहा कि वे एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उपराज्यपाल से जल्द ही मिलकर आग्रह करेंगे कि लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान निकालें। सरकारी विभागों में समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
जनता दरबार में कम से कम लोगों को उच्च स्तर तक बात पहुंचाने का रास्ता मिल जाएगा। जब तक दिल्ली में निर्वाचित सरकार का शासन नहीं होता जनता दरबार लगने चाहिए।
सरकार नहीं होने का खामियाजा ग्रामीण क्षेत्रों, जेजे बस्तियों, अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इनमें बिजली-पानी का भारी संकट है। द्वारका, रोहिणी जैसे सुनियोजित आवासीय क्षेत्र में भी पानी के लिए लोग तरस रहे हैं।