फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp leader started campaigning for delhi cm post

दिल्ली: बीजेपी नेताओं में छिड़ा 'CM वार'

Fri, 20 Jun 2014 04:10 PM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 04:10 PM IST
विज्ञापन
bjp leader started campaigning for delhi cm post

राजधानी दिल्ली में आजकल एक मुद्दा जो सबसे ज्यादा गरमाया हुआ है- दिल्ली में बीजेपी की ओर से सीमए कैंडिडेट कौन होगा? इसके पीछे कई वजहें भी हैं।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही सीएम इन वेटिंग की भी तलाश जारी है। लेकिन इस बीच बीजेपी नेताओं के बीच छिड़ी सीएम बनने की जंग ने माहौल को बदल दिया है।
विज्ञापन


बीजेपी नेता खुद को दिल्ली का सीएम उम्मीदवार प्रोजेक्ट करने की धुन में पोस्टर से लेकर फेसबुक तक सक्रियता दिखा रहे हैं। इसके लिए बाकायदा एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'दिल्ली फॉर गुड गवर्नेंस'

bjp leader started campaigning for delhi cm post

दिल्ली की सीएम उम्मीदवार के लिए अब जो नाम उभर कर सामने आया है वह है नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी का। लेखी के समर्थन में प्रचार करते हुए उनके लोकसभा क्षेत्र में धुआंधार पोस्टर लगाए जा रहे हैं।

लेखी को सीएम प्रोजेक्ट करने के लिए उनके समर्थकों ने दिल्ली फॉर गुड गवर्नेंस के नाम से एक ग्रुप बनाया हुआ है। यही ग्रुप नई दिल्ली क्षेत्र में पोस्टर लगाकर लेखी के लिए समर्थन जुटा रहा है।

ऐसा ही कुछ काम बीजेपी नेता जगदीश मुखी के समर्थकों ने भी किया है। मुखी के समर्थकों ने उनके नाम से फेसबुक पेज बनाकर उनकी उम्मीदवारी के लिए दम भरा है।

चुनावी आहट के बीच पोस्टर वार

bjp leader started campaigning for delhi cm post

पोस्टर वार के बारे में जब मीनाक्षी लेखी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा क‌ि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का फैसला होगा कि कौन दिल्ली के सीएम पद के लिए उपयुक्त है।

डॉ. हर्षवर्धन के केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद से ही दिल्ली बीजेपी के मुखिया की खोज शुरू कर दी गई है। इस पद को पाने के लिए बीजेपी का हर नेता आतुर दिख रहा है।

बीजेपी के एक सीनियर नेता ने बताया कि हर्षवर्धन के बाद अब दिल्ली बीजेपी को एक मुखिया की सख्त जरूरत है। दिल्ली में दोबारा चुनाव होने की आहट के कारण यह तलाश और तेज हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारियों को ध्‍यान में रखते हुए बीजेपी जल्द ही इस पद के लिए उपयुक्त नाम की घोषणा कर देगी।

दो नाम हैं सबसे आगे!

bjp leader started campaigning for delhi cm post

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष पद के लिए फिलहाल दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं। ये नाम हैं सतीश उपाध्याय और आशीष सूद। जबकि बहुत से लोग दिल्ली बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता संजय कौल के नाम पर भी मुहर लगाने को जोर दे रहे हैं।

इस सब के बीच दिल्ली से बीजेपी विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी सरकार बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राजधानी में पार्टी अभी चुनाव नहीं चाहती।

यदि ऐसा होता है तो बीजेपी को तत्काल एक सीएम उम्मीदवार चाहिए होगा जो पार्टी का चेहरा बन सके। शुरूआती दिनों में यह चर्चा थी कि हर्षवर्धन ही सीएम पद के उम्मीदवार होंगे। हालांकि इसी बीच कई बार यह भी सुनने में आया कि बीजेपी दिल्ली में किरण बेदी को सीएम पद का उम्मीदवार बना सकती है।

कांग्रेस और AAP को तोड़कर बनेगी सरकार!

bjp leader started campaigning for delhi cm post

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी ने सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। सरक‌ार बनाने के लिए पार्टी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नाराज नेताओं को तोड़ने की फिराक में है।

ऐसा माना जा रहा है कि सरकार बनाने के लिए प्रयास कर र‌हे इन पार्टियों के विधायक बीजेपी का साथ दे सकते हैं। हालांकि पार्टी के सामने सबसे बड़ा संशय इसी बात को लेकर है कि आखिर दिल्ली में भाजपा का चेहरा कौन होगा।

जगदीश मुखी, मीनाक्षी लेखी, रामबीर सिंह बिधूड़ी के अलावा कुछ और नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि इन सभी की नेतृत्व क्षमता पर पार्टी आलाकमान को थोड़ा संशय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed