फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp leader prabhat jha gives a controversial statement

महंगाई पर भाजपा नेता का बेतुका बयान

Wed, 30 Jul 2014 12:04 PM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
bjp leader prabhat jha gives a controversial statement

देश में सत्ता बदली और चेहरे भी बदल गए लेकिन अगर कुछ नहीं बदला है तो वो है नेताओं की बेतुकी बयानबाजी का तरीका। सरकार चाहे जिसकी हो सत्ता में आते ही नेताओं की जुबान अपने आप फिसलने लगती है।

विज्ञापन


मौजूदा हालात में अगर देखा जाए तो पूरे देश की जनता महंगाई से त्रस्त है और लगातार इसके खिलाफ आवाज भी उठा रही है।

वहीं, केंद्र सरकार के नेता इस पर कोई ठोस रणनीति बनाने या लोगों को राहत देने के बजाय अपनी बेतुकी बयानबाजी से आम जनता के जले पर नमक छिड़क रहे हैं।

'जिनके गाल लाल होते हैं, वही टमाटर खाते हैं'

bjp leader prabhat jha gives a controversial statement

देश भर में टमाटर का भाव सौ रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। टमाटर समेत दूसरी हरी सब्जियों के बढ़ते दाम ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। सब्जी से टमाटर तो पूरी तरह गायब होता दिख रहा है।

लेकिन केंद्र में सत्ताधारी भाजपा के नेता इस बढ़ती महंगाई को कम करने के उपायों के बजाय महंगाई की नई परिभाषा देने में जुटे हैं।

भाजपा के दिल्ली प्रभारी और राज्यसभा सांसद प्रभात झा के मुताबिक टमाटर वही लोग खाते हैं जिनके गाल लाल होते हैं। यानी जिनके पास पैसा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी के लिए झटका है ये बयान

bjp leader prabhat jha gives a controversial statement

लगातार बढ़ रही टमाटर की कीमतों पर जब प्रभात झा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अमीर लोग ही टमाटर खाते हैं, जिनके गाल लाल होते हैं। उनके पास पैसे होते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सब्जियों की कीमतों में थोड़ा इजाफा होने से भाजपा सरकार को खराब कहना ठीक नहीं है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता का ये बयान आम जनता के लिए जोरदार झटका है। नेताजी के बयान की सीधा मतलब यही है कि देश की गरीब जनता टमाटर खाती ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed