{"_id":"5cf7ea96bdec22071b38b9a8","slug":"bjp-leader-naveen-jain-shot-himself-over-land-dispute-with-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने मां के सामने गोली मारकर की आत्महत्या, जमीन को लेकर भाइयों के बीच था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने मां के सामने गोली मारकर की आत्महत्या, जमीन को लेकर भाइयों के बीच था विवाद
Wed, 05 Jun 2019 09:45 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 05 Jun 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
मृतक नवीन जैन और उनका परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाइयों से जमीन के विवाद में डिस्पोजल क्रॉकरी कारोबारी व भाजपा नेता ने मां के सामने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 10 महीने से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वह अपना हिस्सा मांग रहे थे, जबकि भाई और मां इसका विरोध कर रहे थे। लंबे समय से तनाव में चल रहे भाजपा नेता ने बुधवार को सुबह सुसाइड नोट लिखा और लाइसेंसी पिस्टल से कपनटी पर गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अशोक नगर कॉलोनी निवासी नवीन जैन (50) गांधीनगर किसान मोर्चा भाजपा के मंडल अध्यक्ष थे। उनका रमतेराम रोड पर डिस्पोजल क्रॉकरी व कप बनाने की फैक्ट्री है। उनके दो बड़े भाई पवन जैन व पंकज जैन हैं। पवन का कारपेट और पंकज का त्रिपाल का कारोबार है। बताया कि तीनों भाइयों में पिछले 10 वर्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, लेकिन 10 महीने से मामला काफी बढ़ गया था।
विज्ञापन
नवीन को डिस्पोजल कप की फैक्ट्री लगानी थी। उसके लिए वह मां व भाइयों से अपने हिस्से की जमीन मांग रहे थे। भाई और मां ने जमीन देने से इंकार कर दिया था। वह लगातार उनसे बात कर रहे थे। भाइयों ने उनके बेटे को जान से मारने तक की धमकी दे दी थी। इससे वह डरे हुए थे। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे वह गुप्ता कॉलोनी स्थित मां शारदा जैन के घर गए। उनसे जमीन को लेकर बात की, लेकिन वह नहीं मानी तो उन्होंने मां के सामने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
बताया कि दोनों भाई भी लगातार उनको टॉर्चर कर रहे थे। कोई भी उनकी सुनवाई नहीं कर रहा था। आरोप है कि मां भी बड़े बेटों के पक्ष में ही बोलती थी। आत्महत्या करने से पहले मृतक ने सुसाइड नोट लिखा है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पारिवारिक जमीनी विवाद को लेकर नवीन ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पुत्र रचित ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।