फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader meets Delhi LG

'कुत्तों की गिनती कराइए साहब': BJP नेता ने LG से की मुलाकात, गोयल बोले- बच्चे और बुजुर्गों को बनाते हैं शिकार

Thu, 08 Jun 2023 10:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 08 Jun 2023 10:58 PM IST
सार

विजय गोयल ने एलजी से अनुरोध वे दिल्ली नगर निगम से कुत्तों की गणना करवाएं। पिछले 8 सालों से यह गणना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों व प्राइवेट अस्पतालों से आंकड़े निकलवाए जाने चाहिए कि कुत्ते काटने के कितने मामले हर रोज आ रहे हैं।

विज्ञापन
BJP leader meets Delhi LG
पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली में लावारिस कुत्तों के काटने की समस्या को लेकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात कर   ज्ञापन सौंपा है। गोयल ने बताया कि दिल्ली में आठ लाख लावारिस कुत्ते हो गए हैं और पिछले दिनों कुत्तों के काटने के बहुत ज्यादा मामले दिल्ली के अस्पतालों में आ रहे हैं। कुत्ते बच्चे और बुजुर्गों को आसानी से शिकार बनाते हैं। 

विज्ञापन

 

विजय गोयल ने एलजी से अनुरोध वे दिल्ली नगर निगम से कुत्तों की गणना करवाएं। पिछले 8 सालों से यह गणना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों व प्राइवेट अस्पतालों से आंकड़े निकलवाए जाने चाहिए कि कुत्ते काटने के कितने मामले हर रोज आ रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार, रोज 2000 से अधिक मामले कुत्ते काटने के आते हैं। नगर निगम युद्धस्तर पर इनकी नसबंदी का कार्यक्रम अपने हाथ में ले, अन्यथा इन आवारा कुत्तों की संख्या 8 लाख से 60 लाख होने में देर नहीं लगेगी। उन्होंने एलजी को दिल्ली में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध न होने की भी जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed