फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader manoj tiwari launch digital doll in delhi

बीजेपी के बाद ये डिजिटल डॉल करेगी पार्टी का प्रचार, बताएगी मोदी सरकार के 'अच्छे दिन और अच्छे काम'

Sun, 10 Jun 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Jun 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
BJP leader manoj tiwari launch digital doll in delhi
digital doll
लोकसभा चुनाव 2019 नजदीक आ रहा है। ऐसे में सभी पार्टी अपनी अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इस लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पार्टी की ओर से एक ऐसी डिजिटल डॉल तैयार की गई है जो मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस डिजिटल डॉल को दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर लगाया जाएगा। इसमें लगी एलसीडी स्क्रीन पर केंद्र सरकार की जनहित नीतियों और योजनाओं की डॉक्यूमेंट्री फिल्में चलेंगी। पार्टी के मुताबिक ऐसी जगहों पर लोगों को सरकार की नीतियों और योजनाओं की सारी जानकारी आसानी से दी जा सकती है।
विज्ञापन

 

डिजिटल डॉल को दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने किया लॉन्च

BJP leader manoj tiwari launch digital doll in delhi
manoj tiwari
इस डिजिटल डॉल को दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने लॉन्च किया है। उन्होंने कहा कि इससे केंद्र सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जनता के बीच आसानी से लाया जा सकता है। 

पार्टी की तरफ से डिजिटल डॉल तैयार करवाई गई है जो जनता तक सरकार की उपलब्धियां बताएगी। आज की तारीख में जब सारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया से प्रेरित होकर ऐसे संसाधनों का उपयोग सूचना और प्रचार के लिए किया जा रहा है। 

मनोज तिवारी ने कहा कि पहले चरण में खास योजनाएं के तौर पर इसका प्रयोग किया जा रहा है। खासतौर से 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed