फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader manoj tiwali vijay vikas yatra for MCD election in delhi

MCD चुनाव के लिए आज से विजय विकास यात्रा पर निकलेंगे मनोज तिवारी

Sun, 09 Apr 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Apr 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
  BJP leader manoj tiwali vijay vikas yatra for MCD election in delhi
मनोज त‌िवारी - फोटो : ani

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी रविवार से एमसीडी चुनाव के प्रचार के लिए विजय विकास यात्रा शुरू करेंगे। इस दौरान वह भाजपा शासन में केंद्र सरकार एवं एमसीडी का कामकाज जनता के समक्ष रखेंगे। इसके अलावा दिल्ली सरकार की खामियां उजागर करेंगे। 

विज्ञापन


 तिवारी रविवार की सुबह साउथ मोती बाग की शास्त्री मार्केट से यात्रा शुरू करेंगे और आरकेपुरम, मालवीय नगर, कस्तूरबा नगर, ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क करने के बाद सांवल नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


एमसीडी चुनाव के लिए जनसभा रोड शो कमेटी के संयोजक रवींद्र गुप्ता ने बताया कि विजय विकास यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के अतिरिक्त विभिन्न स्टार प्रचारक शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता, फिल्मी कलाकार होंगे। वे दो रथों पर पूरी राजधानी में जन संवाद करेंगे। 


उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ के मार्गदर्शन में आठ लोगों की एक टीम रोड शो, जनसभाओं एवं नुक्कड़ नाटक के आयोजन की व्यवस्था देखेगी। विजय विकास यात्रा के दौरान लगभग 480 छोटी-बड़ी सभाएं करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed