फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader Manjinder Singh Sirsa took out a motorcycle rally with Sikh youth

लोकसभा चुनाव: AAP ने साइकिल तो भाजपा ने निकाली बाइक रैली, दिल्ली की सड़कों पर दिखा चुनावी रंग

Sun, 12 May 2024 11:37 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 12 May 2024 11:37 AM IST
सार

भाजपा और आम आदमी पार्टी ने रविवार में धुआंधार प्रचार किया। जहां आम आदमी पार्टी ने साइकिल तो वहीं भाजपा ने बाइक रैली निकाली। इस दौरान दोनों पार्टी के नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर जुबानी हमला बोला।

विज्ञापन
BJP leader Manjinder Singh Sirsa took out a motorcycle rally with Sikh youth
AAP ने साइकिल तो भाजपा ने निकाली बाइक रैली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय मंत्री वी. के सिंह और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भाजपा को समर्थन देने के लिए सिख युवाओं के साथ मोटरसाइकिल रैली निकाली। उधर, आम आदमी पार्टी ने साइकिल रैली निकाली। आप उम्मीदवार सोमनाथ भारती साइकिल पर सवार होकर चुनाव प्रचार करते नजर आए। आप सरकार में मंत्री गोपाल राय ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

उधर, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'नौजवानों ने बाइक रैली का आयोजन किया है, इस रैली का उद्देश्य यह दिखाना है कि हमारा समर्थन प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। उन्होंने हमारे समुदाय को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए हैं फिर चाहे करतारपुर साहिब के लिए कॉरिडोर का निर्माण हो या वीर बाल दिवस मनाना हो। प्रधानमंत्री मोदी का सपना है 'विकसित भारत', इसके लिए हमारा समुदाय आज एकजुट होकर प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "पूरे देश और दिल्ली में एक ही संदेश है कि समाज का हर वर्ग प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। पिछले 10 साल में जिस तरह से विकास हुआ है, सबका एक ही मंत्र है- 'फिर एक बार मोदी सरकार'..." केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने कहा, "इस रैली का उद्देश्य लोगों को संदेश देना है कि तीसरी बार मोदी सरकार आए इसके लिए सिख उनके साथ हैं... यह पूरे दिल्ली के लिए एक संदेश है।"  भाजपा का डोर-टू-डोर प्रचार अभियान
वहीं, वीरेंद्र सचदेवा ने लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में मयूर विहार में डोर-टू-डोर प्रचार अभियान चलाया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "मतदान के लिए लोगों का जागरूक होना बहुत जरूरी है और आज पूरी दिल्ली में हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से एक ही बात कह रहे है- 'अपना वोट राष्ट्र व प्रधानमंत्री मोदी के नाम'।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed