फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader Kapil Mishra claims Tejinder Bagga was arrested by Punjab Police

बग्गा की गिरफ्तारी : दिनभर के ड्रामे के बाद तजिंदर की रात में हुई पेशी, घर पहुंचकर बोले- भाजपा कार्यकर्ता किसी से नहीं डरेगा

Sat, 07 May 2022 02:34 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 07 May 2022 02:34 AM IST
सार

तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है। बग्गा पर केजरीवाल के खिलाफ विवादित ट्वीट करने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ मोहाली साइबर क्राइम ने केस दर्ज किया था। उधर, तेजिंदर बग्गा के पिता के बयान पर जनकपुरी थाने में पंजाब पुलिस कर्मियों पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
BJP leader Kapil Mishra claims Tejinder Bagga was arrested by Punjab Police
रात को अपने घर पहुंचे बग्गा... - फोटो : ani

विस्तार

दिनभर के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार भाजपा प्रवक्ता तजिंदर बग्गा देर रात ही दिल्ली स्थित अपने घर पहुंच गए। इससे पहले रात को ही गुरुग्राम में द्वारका कोर्ट की मजिस्ट्रेट के घर पर बग्गा की पेशी हुई। 

विज्ञापन


मजिस्ट्रेट के यहां से राहत मिलने और रिहाई के बाद बग्गा समर्थकों के साथ अपने घर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपने कंधों पर उठाकर स्वागत किया। इस दौरान बग्गा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वो लोग जिन्हें लगता है कि पुलिस की मदद से कुछ भी कर सकते हैं मैं उनसे कहना चाहता हूं कि भाजपा कार्यकर्ता किसी से नहीं डरेगा। मैं हरियाणा, दिल्ली पुलिस और मेरा समर्थन करने वाले भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और दोषियों को सजा मिलेगी। घर पहुंचने पर बग्गा के घर उत्सव का माहौल है। समर्थकों के बीच देर रात तक मिठाइयां बांटी गईं।  
विज्ञापन

 
बग्गा की घर वापसी पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि यह सत्य, लोकतंत्र और न्याय की जीत है। भाजपा कार्यकर्ता न्याय के लिए संघर्ष करता रहेगा। हम किसी से नहीं डरते। हम अन्याय के खिलाफ सड़कों पर उतरने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंचकर बग्गा ने कहा कि यह एक अवैध हिरासत थी। इसकी सूचना किसी स्थानीय पुलिस अधिकारी को नहीं दी गई। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल चाहें तो मेरे खिलाफ 100 और एफआईआर दर्ज करा सकते हैं। हम तब तक लड़ते रहेंगे जब तक वह कश्मीरी पंडितों के बारे में जो कुछ कहा उसके लिए माफी नहीं मांगते। 

बेटे की घर वापसी पर तजिंदर के पिता पीएस बग्गा ने कहा कि पुलिस अधिकारी तजिंदर को घसीटने लगे। उन्होंने उसे पगड़ी भी नहीं पहनने दी। यह हमारे धार्मिक सिद्धांतों के खिलाफ है। हमने पंजाबी भाइयों से इसके खिलाफ आवाज उठाने को कहा है। आखिरकार तजिंदर वापस घर आ गया है, यह सत्य की जीत है।

इससे पहले पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें कुरुक्षेत्र से वापस दिल्ली ले आई। बग्गा को जज के सामने पेश करने से पहले दिल्ली पुलिस ने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने उसे वहां से सीधा जनकपुरी थाना लेकर आई और फिर गुरुग्राम में जज के आवास पर पेश करने से पहले देर शाम उसका मेडिकल करवाया। उसके बाद पुलिस टीम बग्गा को लेकर गुरुग्राम के लिए रवाना हो गई।

दूसरी तरफ बग्गा की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनकपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल और पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। 

पूरी प्रक्रिया के तहत बग्गा को लिया हिरासत में
मोहाली के डीएसपी (डी)  केएस संधू को जनकपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर नारेबाजी और विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा को हिरासत में लेने की प्रक्रिया का पालन किया और मामला अदालत में लंबित है। 

क्या बोले सीएम मनोहर लाल
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर कहा कि पंजाब पुलिस ने कहा कि वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे, यह उनके ऊपर है। अंतत: हरियाणा पुलिस ने उन्हें दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। पंजाब और दिल्ली पुलिस दोनों इसे वहां से ले सकते हैं। सीएम ने कहा कि हरियाणा पुलिस सतर्क हो गई और उन्हें पिपली के पास कुरुक्षेत्र में रोक दिया। चूंकि हमें दिल्ली से सूचना मिली थी, इसलिए उन्हें दिल्ली पुलिस को सौंपना हमारा कर्तव्य था। इस बीच, उन्होंने अपनी पहचान बताई कि वे पंजाब पुलिस हैं और उसे अपने साथ ले जा रहे हैं। हमने अपना काम किया है। 

तेजिंदर बग्गा के पिता के बयान पर जनकपुरी थाने में पंजाब पुलिस कर्मियों पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के तीन जवानों को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस को पंजाब पुलिस ने बताया था कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ 153-ए (धर्म, जाति, स्थान आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 505 (बयान, अफवाह या रिपोर्ट प्रकाशित या प्रसारित करना) और 506 (आपराधिक धमकी) जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने बताया कि आज सुबह 10-15 पुलिसकर्मी हमारे घर आए और तजिंदर को घसीटकर बाहर निकाला। जब मैंने घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए अपना मोबाइल फोन उठाया, तो पुलिस मुझे दूसरे कमरे में ले गई। यहां पुलिस ने मेरे चेहरे पर मुक्का मारा।

दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा...
दिल्ली और पंजाब पुलिस के वकील पीबी गुप्ता ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने द्वारका कोर्ट से सर्च वारंट जारी किया और तजिंदर पाल सिंह बग्गा को वापस ले आई लेकिन उसे समय पर अदालत में पेश नहीं किया गया था और हम उसे पेश करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की प्रतीक्षा में रहे। बग्गा को 2-3 बार जांच में शामिल होने का नोटिस दिया गया था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसलिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बग्गा की गिरफ्तारी के बाद भाजपा केजरीवाल पर हमलावर है। दिल्ली भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार करके ले गए। तजिंदर बग्गा एक सच्चा सरदार है। उसे ऐसी हरकतों से ना डराया जा सकता है, ना कमजोर किया जा सकता है। मिश्रा ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों ?

 

इस मामले पर हरियाणा भाजपा नेता अरुण यादव ने दिल्ली के मुख्ययमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल तजिंदर बग्गा से डर गए हैं। अब पंजाब पुलिस का सहारा ले रहे हैं। ट्वीट कर यादव ने मामले में गृह मंत्री अमित शाह से संज्ञान लेने के लिए कहा है।


आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ने कहा कि भाजपा नेता तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बग्गा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी दी थी।


 

 

कुमार विश्वास- पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है, किसी बौने दुर्योधन को नहीं

बग्गा की गिरफ्तार के बाद आम आदमी पार्टी के नेता रहे कुमार विश्वास ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को राजनीति के धर्म का पाठ पढ़ाया है। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि प्रिय छोटे भाई भगवंत मान खुद्दार पंजाब ने 300 साल में दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताकत से कभी नहीं खेलने दिया। पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है, किसी बौने दुर्योधन को नहीं। पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों व उनकी पुलिस का अपमान मत करो...पगड़ी सम्भाल जट्टा।

केजरीवाल के खिलाफ विवादित ट्वीट करने का आरोप

तजिंदर पाल सिंह बग्गा पर केजरीवाल के खिलाफ विवादित ट्वीट करने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ मोहाली साइबर क्राइम ने केस दर्ज किया था। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता सन्नी आहलूवालिया की शिकायत पर यह मुकदमा पंजीकृत किया गया था। बग्गा पर आरोप है कि उन्होंने केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में बग्गा के एक विवादित ट्वीट का हवाला दिया गया है, जो दिल्ली विधानसभा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर केजरीवाल के बयान के बाद बग्गा ने किया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बग्गा ने केजरीवाल को धमकी भरे लहजे में एक के बाद एक कई ट्वीट किए।


 

बिना सूचना के आई पंजाब पुलिस

एक ट्वीट में बग्गा ने कहा था कि मेरे खिलाफ एक नहीं 100 एफआईआर करो लेकिन केजरीवाल कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को झूठा बोलेंगे तो मैं विरोध करूंगा। अगर वे कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर ठहाके लगा के हंसेंगे तो मैं विरोध करूंगा। चाहे उसके लिए मुझे जो अंजाम भुगतना पड़े, मैं तैयार हूं।


 

क्या कहा था केजरीवाल ने

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बजट सत्र को संबोधित करते हुए ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को टैक्स फ्री करने की भाजपा की मांग पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि टैक्स फ्री करने के बजाय फिल्म को यूट्यूब पर डाल दो।

गिरफ्तारी की वीडियो रिकॉर्डिंग है- एसपी

तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर मनप्रीत सिंह(एसपी, पंजाब पुलिस) ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी की वीडियो रिकॉर्डिंग है। साइबर क्राइम मोहाली में हमारे पास एफआईआर दर्ज है। हमने नोटिस दिया, जांच में शामिल न होने पर बग्गा को आज सुबह 9 बजे गिरफ्तार कर लिया। 

कोर्ट ने जनकपुरी पुलिस को जारी किया सर्च वारंट
दिल्ली की एक अदालत ने भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा का पता लगाने के लिए एसएचओ जनकपुरी को सर्च वारंट जारी किया है। एसएचओ ने कोर्ट को बताया कि बग्गा की लोकेशन हरियाणा के कुरुक्षेत्र के थानेसर में मिली है।

तजिंदर के पिता ने दिल्ली पुलिस का किया धन्यवाद
तजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह का कहना है कि पंजाब पुलिस के जवानों के पीटने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अभी तक तजिंदर से बात नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

तजिंदर की मां बोलीं किसी की पीड़ा का मजाक उड़ाना सही नहीं
भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की मां कमलजीत कौर ने कहा है कि किसी की पीड़ा और कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म का मजाक उड़ाना सही नहीं है। इसके लिए आप को माफी मांगनी चाहिए, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी है। वह बोली, तेजिंदर ने कहा है कि भाजयुमो उन्हें शांति से नहीं रहने देगा।




आप के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन
दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। मीडिया सूत्रों के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस के बैरिकेट्स तोड़ दिए।

एएसजी ने कहा- पंजाब पुलिस से किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी
भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा मामले में दिल्ली पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए अपर सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) सत्यपाल जैन ने कहा है कि तजिंदर के पिता द्वारा जनकपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि कुछ लोगों ने उनके बेटे को जबरदस्ती उठा लिया। मामले में द्वारका कोर्ट से दिल्ली पुलिस को सर्च वारंट मिला। इसके बाद दिल्ली पुलिस को पता चला कि हरियाणा पुलिस ने उन्हें पिपिली के पास से हिरासत में लिया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस तजिंदर को वहां से वापस लेकर चली आई है। उन्होंने कहा कि तजिंदर को गिरफ्तार करने से पहले दिल्ली पुलिस को सूचित नहीं किया और हिरासत में ले लिया गया। इसके अलावा कहा कि पंजाब पुलिस से किसी को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया गया है। मामले को लेकर सुनवाई कल सुबह 10 बजे की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed