फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader kapil mishra calls Arvind Kejriwal corona super spreader after CM tested covid positive

संक्रमण पर सियासत: केजरीवाल के संक्रमित होने पर कपिल मिश्रा बोले- पटियाला-लखनऊ और गोवा में पाप करके आए हो...जिम्मेदार कौन?

Tue, 04 Jan 2022 10:53 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 04 Jan 2022 10:53 AM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने पर सियासत तेज हो गई है और भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने उन पर ट्वीट कर हमला बोला है।

विज्ञापन
BJP leader kapil mishra calls Arvind Kejriwal corona super spreader after CM tested covid positive
केजरीवाल, कपिल मिश्रा

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी कोरोना संक्रमित हुए हैं। मंगलवार को दोनों ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए संपर्क में आने वालों से जांच कराने का अनुरोध भी किया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने चुनावी रैलियों के फोटो साझा करते हुए काफी ट्रोल भी किया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि वे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। जिसे देखते हुए घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट करें। इसके साथ ही अपना परीक्षण करवाएं। हाल ही में केजरीवाल ने अपनी पार्टी के प्रचार के लिए गोवा और पंजाब जैसे चुनावी राज्यों में कई दौरे किए हैं।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बीते दो जनवरी की रात से ही वह अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं। हल्का बुखार और जुकाम होने के कारण उत्तराखंड के रुद्रपुर प्रचार में भी वह नहीं गए। मंगलवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सोशल मीडिया पर आप के पूर्व विधायक और वर्तमान में भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने सीएम केजरीवाल के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए उन्हें सुपर स्प्रेडर तक बता दिया है। कपिल ने अपने ट्वीट में लिखा कि ये जो पटियाला में, लखनऊ में, गोवा में कोरोना फैलाने का पाप करके आए हो उसका जिम्मेदार कौन? तुम सच में सुपर स्प्रेडर हो। इसके जवाब में सांसद मनोज तिवारी की पोस्ट साझा करते हुए आप कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की चुनावी रैलियों पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed