{"_id":"533f06f587a1a6049e7ded25d424a5af","slug":"bjp-leader-joins-aap-with-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थकों संग भाजपा नेता आप में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थकों संग भाजपा नेता आप में शामिल
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 07 Jan 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में भाजपा किसान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राधाचरण भाटी अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
विज्ञापन
दादरी में मिहिर भोज डिग्री कॉलेज के समीप एक समारोह में आप के जिला संयोजक बिट्टू त्यागी, नरेंद्र यादव, वीपी शर्मा और रामवीर चौहान के सामने भाटी ने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
भाटी भाजपा किसान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष समेत कई पदों पर रह चुके हैं। भाटी के साथ 265 लोगों ने सदस्यता ली है। इस मौके पर सोहनलाल सोनी, ब्रह्मसिंह भाटी, यासीन खां, जयभगवान शर्मा, धर्मसिंह, ओमप्रकाश नागर, शौकत अली, साजिद खां ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
आप का सदस्यता अभियान
आम आदमी पार्टी द्वारा सोमवार को नोएडा एक्सटेंशन के पतवाड़ी और मिलक गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रमेंद्र भाटी ने कहा कि आप ने देश की राजनीति को एक नई दिशा देने का काम किया है। इस अवसर पर उदयवीर भाटी, दर्शन भाटी, महेंद्र सिंह, मितिन भाटी, टिंकू यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन