{"_id":"69db9972020ceb6c9407cfb2","slug":"bjp-launches-missed-call-campaign-for-nari-shakti-vandan-act-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131980-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए मिस्ड कॉल अभियान शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए मिस्ड कॉल अभियान शुरू किया
विज्ञापन
- 9667173333 नंबर जारी, 33% महिला भागीदारी लक्ष्य पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार को गति देने के लिए मिस्ड कॉल अभियान शुरू किया है। रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद एवं प्रदेश महामंत्री कमलजीत सहरावत और सांसद बांसुरी स्वराज ने 9667173333 नंबर जारी करते हुए लोगों से इस पर मिस्ड कॉल देकर समर्थन दर्ज कराने की अपील की। इस दौरान #नारीशक्तिवंदन हैशटैग भी लॉन्च किया गया। कमलजीत सहरावत ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने के बाद संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी 33 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य है, जो “वुमेन लेड डेवलपमेंट” की दिशा में बड़ा कदम होगा।
उन्होंने जानकारी दी कि 16 से 18 अप्रैल के बीच संसद का विशेष सत्र प्रस्तावित है, जिसमें इस कानून को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया पर चर्चा होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी राजनीतिक दल इस सामाजिक बदलाव से जुड़े कानून का समर्थन करेंगे। वहीं बांसुरी स्वराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में समानता का भाव पहले से मौजूद है और ‘अर्धनारीश्वर’ इसका प्रतीक है। उन्होंने बताया कि महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी के बावजूद संसद में उनका प्रतिनिधित्व अभी करीब 13.6 प्रतिशत ही है, जो वैश्विक औसत से कम है। प्रेसवार्ता का संचालन न्योमा गुप्ता ने किया। इस दौरान योगिता सिंह, श्यामबाला, प्रियल भारद्वाज और वैशाली पोद्दार भी मौजूद रहीं।