फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp is not ready to take their expelled leaders in delhi

बगावती खटखटा रहे BJP का दरवाजा, पार्टी ने कहा अभी खड़े रहिए बाहर

Wed, 03 May 2017 04:36 PM IST
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 May 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
bjp is not ready to take their expelled leaders in delhi
- फोटो : अमर उजाला

तीनों नगर निगम के चुनाव में भाजपा से बागवत करने वाले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की अभी घर वापसी नहीं होगी। भले ही उनमें से कुछ नेता एवं कार्यकर्ता चुनावी दंगल में बाजी जीत चुके है।

विज्ञापन


बागी नेताओं को घर वापसी के लिए दिल्ली में चुनाव होने का इंतजार करना होगा। क्योंकि भाजपा ही नहीं, बल्कि सभी दल चुनाव के दौरान अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए एक-दूसरे के दलों नेताओं और अपने बागियों को नेताओं पार्टी में शामिल करते है।
विज्ञापन


तीनों नगर निगम के चुनाव में भाजपा के बागी हुए अधिकतर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी में वापसी के लिए अपने आकाओं के माध्यम से दरवाजा खटखटाना आरंभ कर दिया है। मगर पार्टी के नेताओं ने उनको इंतजार करने का फरमान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने उनसे कहा है कि अभी उनको वापस ले लिया तो नेताओं और कार्यकर्ताओं में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। इसके अलावा नगर निगम चुनाव लड़े पार्टी के वे सभी उम्मीदवार भी नाराज होंगे, जिनके खिलाफ उन्होंने चुनाव लड़ा है और कार्य किया है।

पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता नहीं

bjp is not ready to take their expelled leaders in delhi

भाजपा नेताओं ने बागी होकर चुनाव जीत चुके अपने पुराने नेताओं को भी पार्टी में लेने से मना कर दिया है। क्योंकि भाजपा को तीनों नगर निगम में करीब दो तिहाई बहुमत मिला हुआ है।

इस कारण भाजपा को तीनों नगर निगम के सदन और विभिन्न समितियों में अन्य पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता नहीं है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर सौ से अधिक नेता और कार्यकर्ता बागी होकर चुनाव लड़े थे, जिनमें आधा दर्जन नेता ही चुनाव जीतने में कामयाब रहे।

सूत्रों के अनुसार पार्टी नेताओं ने बागी हुए अपने करीबी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अभी इंतजार करने की सलाह दी है। उनको कहा गया है कि दिल्ली में जब भी कोई चुनाव होगा तो उन्हें पार्टी में शामिल कर दिया जाएगा। उनको बताया गया है कि बवाना विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव जल्दी होने वाला है और उस उपचुनाव के दौरान उनको पार्टी में प्रवेश दे दिया जाएगा।

उधर, तीनों नगर निगम में भाजपा की सरकार बनने के चलते सभी बागी जल्द से जल्द पार्टी में वापसी चाहते है, विशेषकर पार्षद बने नेता ज्यादा उतावले बताए जा रहे है। क्योंकि वह नगर निगम में उनकी पद पाने की चाहत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed