फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP is communal party, therefore, raised the Ram temple issue.

'साम्प्रदायिक पार्टी है भाजपा, इसीलिए उठाया राम मंदिर मुद्दा'

Wed, 20 Jan 2016 04:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 20 Jan 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
BJP is communal party, therefore, raised the Ram temple issue.

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव बुधवार को मेवात जिला के कस्बा पिनगांव पहुंचे।

विज्ञापन


इस मौके पर वह बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे साथ ही उन्होने 31 जनवरी को भीम राव अबेडकर की 125वीं जयंति के अवसर पर धारूहेडा में होनी वाली कांग्रेस पार्टी की रैली में शामिल होने के लिये मेवात के लोगों को न्योंता दिया। इस मौके पर कस्बा पिनगवां में कांग्रेस नेता अखतर हुसैन और मुबारिक मलिक के कार्यालय पर एक सभा को सम्बोधित किया।

सभा को सबोधित करते हुऐ पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश की जनता को झूठे सब्जबाग दिखाकर वोट हासिल किये लेकिन अपने घोषणा पत्र के 154 वादों में से अभी तक एक भी पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन


उन्होने कहा कि भाजपा एक संप्रदायिक पार्टी है जो हिंदु-मुस्लिमों को आपस में लडाने का काम करती है। उन्होने कहा कि भापजा को भगवान राम से कोई लेना देना नहीं है बल्कि चुनाव के समय ही भाजपा और आरएसएस को राम याद आते हैं। अब पंजाब और उत्तरप्रदेश में चुनाव होने वाले हैं इसी वजह से उन्होने राम मंदिर का मुद्दा उठा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होने कहा कि भाजपा ने पिछले डेढ साल में सिवा घोषणाओं के मेवात में एक भी काम नहीं किया बल्कि यहां से भाजपा के सांसद बने नेता ने चुनावों से पहले मेवात को रेलवे लाईन से जोडने, मेवात कैनाल बनाने और मेवात में यूनिवर्सिटी स्थापित कराने का वादा किया था। जिनकों पूरा कराना तो दूर जनता की सुध लेने तक नहीं आया है।

उन्होने कहा कि भाजपा वादों के अलावा कुछ नहीं कर सकती बल्कि कांग्रेस की सरकार आने पर मेवात के सभी वादे पूरे किये जाऐगें। उन्होने कहा कि मेवात और अहीरवाल को एक साथ होकर लडना होगा तभी हमारा हक मिल सकता है। उन्होने दावा किया कि अहीरवाल और मेवात के 13 विधायक एक हो जायें तो मुख्यमंत्री दक्षिण हरियाणा का ही होगा।
   
उन्होने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुऐ कहा कि नरेंद्र मोदी को चुनावी रैली करने और विदेश घूमने से ही फुरसत नहीं मिलती वह देश का विकास क्या खाक करेगा। जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से मंहगाई इतनी बढ गई है कि गरीब लोगों की दाल भी उनकी थाली से छीन ली है।

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुऐ अजय यादव ने बेटी बचाव बेटी पढाओं पर बोलते हुऐ कहा कि मेवात इलाका बेटी बचाने में सबसे अव्वल है लेकिन मेवात की 12 लाख की आबादी पर एक भी लेडी डॉक्टर नही है। ये दुर्भाग्य की बात है।


उन्होने कहा कि बेटी बचाव के नाम पर बीजेपी बेटी बचाने के बजट से ज्यादा उसके प्रचार-प्रसार पर ज्यादा खर्च कर रही है। वहीं हाल ही में भूपेंद्र सिंह पर दर्ज मामले को अजय यादव ने राजनेती से प्रेरित बताया। वहीं केप्टन ने एक दिन में हजारों किलोमीटर दौडने वाली मंत्रियो की गाडी के मामले की जांच कराने की भी बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed