फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP indefinite strike begins BJP MPs came on the road

भाजपा का बेमियादी धरना शुरू: सड़क पर उतरे सांसद, हर्षवर्धन बोले- सीएम का महल देख अन्ना भी शर्मसार

Tue, 02 May 2023 01:32 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 02 May 2023 01:32 AM IST
सार

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रशासनिक व्यवस्थाओं की अवहेलना करने में माहिर हैं। वे जनता के प्रति जवाबदेह हैं, जनता उनका इस्तीफा चाहती है।

विज्ञापन
BJP indefinite strike begins BJP MPs came on the road
aap and bjp

विस्तार

मुख्यमंत्री आवास के सौंदर्यीकरण मुद्दे को लेकर भाजपा का बेमियादी धरना शुरू हो गया है। भाजपा सांसद सड़क पर उतरकर दिल्ली सरकार को घेर रहे हैं। भाजपा मामले की रिपोर्ट आने तक राजनीतिक मुद्दा बनाए रखेगी। प्रदर्शनकारी नेताओं का कहना है कि प्रशासनिक नियम अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री को अपने बंगले की साज-सज्जा, सौंदर्यीकरण पर केवल 15 लाख रुपये खर्च करने का अधिकार है, लेकिन मुख्यमंत्री ने नियमों को ताक पर रखकर 45 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। वह जब तक इस्तीफा नहीं देते, भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

 

धरने में शामिल हुए भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली की जनता ही नहीं, समाजसेवी अन्ना हजारे भी शर्मसार हैं। सादगी की कसम खाने वाले, छोटे बंगले में रहकर वीआईपी कल्चर समाप्त करने की बात करने वाले मुख्यमंत्री आज ऐशोआराम की जिंदगी पसंद करने लगे हैं। देशभर के लोग महल देखना चाहते हैं, लेकिन पारदर्शिता की बात करने वाले महल दिखाने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन

 

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रशासनिक व्यवस्थाओं की अवहेलना करने में माहिर हैं। वे जनता के प्रति जवाबदेह हैं, जनता उनका इस्तीफा चाहती है। प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जब तक वे अपने घर के भीतर ले जाकर मीडिया को दिखा नहीं देते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री व उनके मंत्री जवाबदेही से बच नहीं सकते। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल सरकार अब घोटालों व भ्रष्टाचार की पर्याय बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed