{"_id":"b36cb7b38f206921b23cb5eb9704e861","slug":"bjp-in-by-election-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर यूथ कांग्रेस ने ली चुटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर यूथ कांग्रेस ने ली चुटकी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 27 Aug 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव पंकज खरबंदा ने कहा है कि देश के विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनावों ने बीजेपी सरकार की विफलता उजागर कर दी है।
विज्ञापन
देश के लोग मात्र तीन महीने में ही केंद्री की भाजपा सरकार से मायूस हो चुके हैं। नरेंद्र मोदनी लोगों को सब्जबाग दिखाकर पूर्ण बहुत हासिल करने में सफल रहे, पर उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने में वह फेल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
इसका परिणाम है कि 18 सीटों पर हुए विधानसभा के उपचुनाव में मात्र 8 सीट पर बीजेपी को जीत हासिल हुई है। यूथ कांग्रेस के महासचिव ने कहा कि उपचुनाव ट्रेलर है।
विज्ञापन
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को बुरी तरह शिकस्त मिलेगी और कांग्रेस को कम कर आंकने वालों को मायूसी होगी। उन्होंने हरियाणा में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनने और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के मुख्यमंत्री बनने का दावा किया।