फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP in the capital with new Slogn'chalo chalen modi ke sath'.

दिल्ली में BJP का जाप ‘चलो चलें मोदी के साथ’

Sun, 28 Dec 2014 12:24 AM IST
Updated Sun, 28 Dec 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP in the capital with new Slogn'chalo chalen modi ke sath'.

हरियाणा के बाद झारखंड व जम्मू कश्मीर में कामयाबी का फॉर्मूला दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा ने अपना लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर भी भाजपा यहां पर अपनी नैय्या पार लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन


इसी के तहत राजधानी के बस क्यू शेल्टर, वॉलरैप व एफएम के जरिये भाजपा के शुरू  हुए प्रचार में टैग लाइन हरियाणा चुनाव से शुरू हुई ‘चलो चलें मोदी के साथ’ही रखी है।
विज्ञापन


भले ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत न मिला हो लेकिन लोकसभा चुनाव में लोगों ने मोदी के नाम पर स्पष्ट बहुमत दिया। यही नहीं दिल्ली की सातों सीटें भी भाजपा की झोली में गिरी
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में प्रदेश भाजपा को मोदी का सहारा

BJP in the capital with new Slogn'chalo chalen modi ke sath'.

पिछला चुनाव मोदी के नाम पर भाजपा ने नहीं लड़ा था लेकिन अब मध्यावधि चुनाव से पहले मोदी के नाम का मैजिक कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में चल जाने पर दिल्ली में भी इस नाम का जाप प्रदेश भाजपा जनता के बीच चुनाव में करेगी।

पार्टी सूत्रों की मानें तो रणनीतिकारों ने प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ कुछ दिन पूर्व बैठक कर कहा था कि मोदी के नाम पर जनता अभी तक आंखें बंद करके पार्टी को वोट डाल रही है।

फिलहाल जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं उनमें दिल्ली के सबसे नजदीक हरियाणा में मोदी नाम का मैजिक खूब चला और पहली बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बन गई।

होर्डिंग के जरिए शुरु किया मोदी जाप

BJP in the capital with new Slogn'chalo chalen modi ke sath'.

भाजपा के शीर्ष नेताओं ने प्रदेश भाजपा को निर्देश दिए थे कि दिल्ली के मध्यावधि विधानसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दों के अलावा मोदी के नाम पर ही वोट मांगे जाएं। इसी कड़ी में बस क्यू शेल्टर व होर्डिंग आदि के जरिये शुरू हुए प्रचार पर ‘मोदी जी की बात पर चलो विकास की राह पर’व ‘चलो चलें मोदी के साथ’टैग लाइन का इस्तेमाल किया गया है।

इसी तरह से एफएम पर शुरू हुए विज्ञापनों में भी चलो चलें मोदी के साथ टैग लाइन को प्रमुखता दी गई है। यह केजरी के उस स्लोगन की भी काट बनेगा जिसमें केजरी कहते है देश में मोदी दिल्ली में केजरी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक सांसदों की जनसभाओं में भी मोदी के अब तक के कार्यकाल के आधार पर दिल्ली के विकास के लिए वोट मांगने की हिदायत दी गई है।

हालांकि आम आदमी पार्टी ने इसी तर्ज पर पिछले डेढ़ माह से बड़े पैमाने पर पोस्टर वार व एफएम पर प्रचार जारी रखा हुआ है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय का कहना है कि मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं व पार्टी व देश के बड़े नेता है, ऐसे में उन पर जनता का विश्वास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed