फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP high command strict on 'rebellion' of MLAs in UP

यूपी में विधायकों की ‘बगावत’ पर भाजपा हाईकमान सख्त, मांगी रिपोर्ट

Fri, 20 Dec 2019 03:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Dec 2019 03:27 AM IST
विज्ञापन
BJP high command strict on 'rebellion' of MLAs in UP
यूपी विधानसभा में हंगामा

मंगलवार को लखनऊ विधानसभा में भाजपा के कई विधायकों के धरने पर बैठने की घटना से भाजपा आलाकमान क्षुब्ध है। आलाकमान ने राज्य इकाई को तत्काल हालात संभालने का निर्देश देने के साथ पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन


विधायकों के इस अभूतपूर्व कदम के पीछे राज्य में दो कद्दावर नेताओं के बीच चल रही रस्साकसी को मुख्य कारण बताया जा रहा है। इस घटना से भाजपा आलाकमान के कान खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक आलाकमान ने इस घटना को काफी गंभीरता से लिया है। राज्य इकाई से कहा गया है कि वह धरना पर बैठने वाले नेताओं को ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न करने का सख्त निर्देश दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद संगठन के स्तर पर कई विधायकों से बातचीत कर उन्हें आलाकमान के निर्देश से अवगत करा दिया गया है। राज्य इकाई जल्द ही इस पर आलाकमान को विस्तृत रिपोर्ट देगी।

सूत्रों के मुताबिक इस लड़ाई की मुख्य वजह राज्य में दो शीर्ष नेताओं के बीच जारी रस्साकसी है। इनमें से एक नेता जो कि मंत्री भी हैं, वह अपने विभागों से जुड़े मामलों की जांच के आदेश के बाद से ही बेहद नाराज हैं। 

कुछ दिन पूर्व उक्त वरिष्ठ मंत्री ने कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर इस मामले में अपनी बात रखी थी। इसी बीच विधानसभा में सौ से अधिक विधायकों के धरने पर बैठने की घटना हो गई। 

राज्य इकाई आलाकमान को बताएगा कि विधायकों का धरने पर बैठना स्वत:स्फूर्त था या पूर्व नियोजित। आलाकमान झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद राज्य की स्थिति पर गंभीरता से विचार-विमर्श करेगा।

गाजियाबाद के फूड इंस्पेक्टर व लोनी विधायक से जुड़ा है मामला
दरअसल पूरा मामला गाजियाबाद से जुड़े एक फूड इंस्पेक्टर और लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर के बीच हुए विवाद से जुड़ा है। लाइसेंस जारी करने पर हुए विवाद के बाद दोनों आमने-सामने आ गए थे। 


इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। मंगलवार को गुर्जर ने यह मामला विधानसभा में उठाने की कोशिश की। अनुमति नहीं मिलने पर पार्टी के सौ से अधिक विधायक विधानसभा में ही धरने पर बैठ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed