फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP goes to forming gov in delhi?

इंतजार खत्म, अब दिल्ली में भाजपा बनाएगी सरकार?

Tue, 06 May 2014 04:59 PM IST
Updated Tue, 06 May 2014 04:59 PM IST
विज्ञापन
BJP goes to forming gov in delhi?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए मैजिक आंकड़ा नहीं जुटा पाने वाली प्रदेश भाजपा अब दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर गुणा भाग में जुट गई है।

विज्ञापन


यही नहीं पार्टी के रणनीतिकारों ने दिल्ली में अपनी सरकार बनाने के विकल्पों पर भी चर्चा शुरू कर दी है।

हालांकि भाजपा के रणनीतिकारों की नजर लोकसभा चुनाव के नतीजों पर टिकी है।

आप विधायक देंगे समर्थन!

BJP goes to forming gov in delhi?

पार्टी का मानना है कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो आम आदमी पार्टी के विधायक चुनाव में दोबारा भाग्य आजमाना बेहतर नहीं समझेंगे और अपने को पार्टी से अलग कर लेंगे।

पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलेगी। उसके बाद केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। तब आप विधायक पार्टी से किनारा कर लेंगे।

ऐसी स्थिति में भाजपा उनका समर्थन लेकर सरकार बना लेगी। हालांकि तमाम तरह की कवायद दिल्ली के उपराज्यपाल के सरकार बनाने के आमंत्रण पर टिकी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है रणनीतिकारों की रणनीति?

BJP goes to forming gov in delhi?

पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि अगर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की झोली में एक भी सीट नहीं आती है तो इस स्थिति में ‘आप’ के विधायक हताश हो जाएंगे और फिर से चुनाव में जाना बेहतर नहीं समझेंगे।

उस सूरत में संभव है कि ‘आप’ के विधायक अपनी पार्टी से किनारा कर लें और भाजपा का दामन थाम लें। दूसरी तरफ रणनीतिकार यह भी तर्क दे रहे हैं कि अगर केंद्र में उनकी सरकार बन गई तो आम आदमी पार्टी का वजूद दिल्ली में खत्म हो जाएगा।

इस स्थिति में भाजपा एक बार फिर चुनाव में जा सकती है। क्योंकि उस सूरत में उन्हें मोदी लहर का फायदा विधानसभा चुनावों में मिल सकेगा।

विज्ञापन

आप-कांग्रेस के फिर गठजोड़ की भी चर्चा

BJP goes to forming gov in delhi?

दिल्ली में बीजेपी के सरकार बनाने की कवायद के साथ-साथ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के फिर से गठजोड़ होने की भी चर्चा चल रही है। चर्चा ही नहीं एक दिल्ली में हो रहे एक अहम चुनाव में दोनों पार्टियों में गठजोड़ हो भी गया है।

दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी सरकार को अधिकारविहीन बनाने में भाजपा का साथ देने वाली कांग्रेस ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के एक जोन पर कब्जा करने के लिए आप के साथ गठजोड़ कर लिया है।

इससे दोनों दलों को लाभ हो गया। हालांकि उनके गठजोड़ से भाजपा को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गत वर्ष तक एनडीए का हिस्सा रहे जनता दल यू को करारा झटका लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed