फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Opinion polls for Delhi elections 2015 - Expected number of seats to BJP and AAP

सर्वे: दिल्ली में BJP जीतेगी या AAP?

Tue, 13 Jan 2015 08:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 Jan 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
Opinion polls for Delhi elections 2015 - Expected number of seats to BJP and AAP

दिल्ली का चुनावी बिगुल बजते ही कयासों का बाजार सरगर्म हो गया है। सर्वे एजेंसियों ने ओपीनियन पोल्स के जरिए ये जानने की कोशिश शुरु कर दी है कि सात फरवरी को होने वाले चुनाव में मोदी की आंधी चलेगी या केजरीवाल दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे? चुनावी पंडितों ने कांग्रेस के भविष्य का अंदाजा लगाने की कोशिश भी की है।

विज्ञापन


इंडिया टीवी के सी-वोटर सर्वे में भाजपा को 2013 में हुए चुनावों के मुकाबले ज्यादा सीटें हासिल करते दिखाया गया है। सर्वे में कहा गया है कि भाजपा इस 35 सीटें मिल सकती हैं, जो 70 सीटों वाली विधान सभा में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त होंगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2013 के चुनावों में भाजपा को कुल 32 सीटें मिली थीं। बाद में उसके तीन विधायक लोकसभा के लिए चुन लिए गए। जबकि आम आदमी पार्टी को 28 सीटें मिली थीं। इस बार के चुनाव में देखना होगा अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही पार्टियों को किसे कितनी सीटें मिलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

AAP को‌ कितनी सीटें मिलेंगी?

Opinion polls for Delhi elections 2015 - Expected number of seats to BJP and AAP

वहीं इंडिया टीवी के सी-वोटर सर्वे में आम आदमी पार्टी को इस बार के चुनाव में मामूली बढ़त लेते दिखाया गया है। इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल में 'आप' को 2013 के चुनावों के मुकाबले एक सीट ज्यादा यानी कुल 29 सीटें पाने की बात कही गई है। जबकि इस सर्वे में कांग्रेस को पिछले चुनाव में मिली आठ सीटों से घटकर मात्र पांच सीटें पर सिमटने की बात कही गई है।

दिल्ली चुनावों को लेकर आया दूसरा ओपिनियन पोल इंडिया टुडे का है जो सिसरो सर्वे पर आधारित है। इस सर्वे में भी भारतीय जनता पार्टी को चुनावों में बढ़त लेते दिखाया गया है। सिसरो सर्वे के मुताबिक भाजपा को इस बार 34 से 40 सीटें मिल सकती हैं।

जबकि 'आप' के भविष्य को लेकर इस सर्वे में दावा किया गया है कि उसे इस बार 25 से 31 सीटें मिल सकती हैं। यानी आम आदमी पार्टी 28 सीटों के आस-पास ही रह सकती है। वहीं कांग्रेस को इस सर्वे में 3 से पांच सीटें मिलने की बात कही गई है।

किधर जाएंगे कांग्रेस के वोट?

Opinion polls for Delhi elections 2015 - Expected number of seats to BJP and AAP

दिल्ली चुनाव नतीजों की संभावनाओं को लेकर आए दोनों ओपिनियन पोल्स में कांग्रेस की सीटें कम होती बताई गई हैं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि कांग्रेस का सा‌थ छोड़ने वाले मतदाता 'आप' की ओर झुकेंगे या भाजपा को चुनेंगे?

पार्टियों को मिलने वाले मत प्रतिशत की बात की जाए इन दोनों में ओपिनियन पोल्स में भाजपा को 42 प्रतिशत वोट और 'आप' को 40 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई। जबकि कांग्रेस को केवल 11 प्रतिशत मत पाने की बात कही गई है।

ओपिनियन पोल में भाजपा और 'आप' मिलने वाली सीटों के हिसाब से देखा जाए तो आम आदमी पार्टी को कम सीटों पर ज्यादा वोट प्रतिशत मिलता दिख रहा है ऐसे में संभव है कि कांग्रेस का घटा वोट आप में जुड़ सकते हैं। हालांकि इस पर अभी तक कोई ठोस आधार नहीं मिल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed