{"_id":"52b039689e7ca59fdb176c1b97ced5ef","slug":"bjp-general-secretary-murlidhar-rao-attacks-on-bhupinder-hooda","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हुड्डा जी! क्या ऐसे ही हरियाणा बनेगा इटली?'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हुड्डा जी! क्या ऐसे ही हरियाणा बनेगा इटली?'
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 05 Jul 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने कहा कि एसईजेड के लिए अधिग्रहीत की गई किसानों की जमीनें उन्हें वापस मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार आने पर किसानों की जमीनों के साथ मनमानी करने वालों को जेल भेजा जाएगा। वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
शनिवार को मुरलीधर राव ने यह बातें गुड़गांव के गांव गाडौली कलां में भाजपा की साइकिल यात्रा कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस साइकिल यात्रा के माध्यम से हरियाणा में सत्ता परिवर्तन का भाजपा ने बिगुल बजाया है।
विज्ञापन
इस साइकिल यात्रा को 'जमीन बचाओ किसान बचाओ' यात्रा का नाम दिया गया है। इसका नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ कर रहे हैं।
भाजपा की यह साइकिल यात्रा गाडौली से बादली होते हुए छह जुलाई को झज्जर जिला में समाप्त होगी। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मुरलीधर राव ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा प्रदेश को यूरोप व इटली बनाने का दावा करते हैं। मगर उनकी सरकार ने किसानों के हितों के साथ जमकर खिलवाड़ किया है।
इस मौंके पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा की सरकार आते ही एसईजेड के लिए अधिग्रहीत जमीनें किसानों को वापस दिलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि एसईजेड के लिए ली गई जमीन 22 से 32 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी गई थी और आज इस जमीन का मालिक दो से छह करोड़ रुपये प्रति एकड़ के भाव में बेच रहा है।