फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP focuses on win Chandni Chowk constituency.

आखिर 'इस सीट' पर ही क्यों है BJP का फोकस?

Thu, 13 Nov 2014 08:45 AM IST
Updated Thu, 13 Nov 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
BJP focuses on win Chandni Chowk constituency.

दिल्ली विजय अभियान के तहत प्रदेश भाजपा ने केशवपुरम व चांदनी चौक जिलों में आह्वान बैठक की। प्रदेश स्तर की बैठक में पहली बार केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी शामिल हुए। इनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, महामंत्री संगठन विजय शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम गर्ग, जय प्रकाश, प्रवीण शंकर कपूर समेत कई लोग इस बैठक में उपस्थित हुए।

विज्ञापन


बुधवार को आयोजित आह्वान बैठक में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भाजपा अपने संगठन के सहारे चुनाव संकल्प पर हर समय खरा उतरती है। लोकसभा चुनाव के बाद 10 साल से रूकी हुई चांदनी चौक के री-डेवल्पमेंट प्लान पर काम शुरू कर दिया है। रानी झांसी रोड फ्लाई ओवर का काम भी पुन: प्रारम्भ कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि चांदनी चौक जिला परंपरागत रूप से भाजपा का मजबूत क्षेत्र रहा है। पिछले चुनावों में भाजपा ने अप्रत्याशित कारणों से शालीमार बाग, शकूरबस्ती, मॉडल टाउन जैसी मजबूत सीटें खो दी थीं लेकिन इस बार इन सीटों पर भाजपा परचम लहराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन महामंत्री विजय शर्मा ने कहा कि चांदनी चौक ना सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे भारत का दिल है। ऐसे में यहां के पार्टी कार्यकर्त्ताओं का दायित्व है कि आगामी विधानसभा चुनावों में वह हाल ही में इस सीट को जीतने के लिए अपना सहयोग दें।

अबकी भाजपा के वही, जो होंगे पूरे, ये हैं वो वादे

BJP focuses on win Chandni Chowk constituency.

केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से अब दिल्ली भाजपा का चुनावी घोषणा पत्रों में सिर्फ वादों की फुलझड़ी नहीं होगी। इस घोषणा पत्र को बनानें के पहले केंद्रीय नेतृत्व से एक-एक बिंदू पर चर्चा होगी। फिर इस घोषणा पत्र को लेकर भाजपा आम जनता के बीच जाएगी। केंद्रीय नेतृत्व ने भी दिल्ली भाजपा से स्पष्ट तौर पर कहा है कि वादें वहीं करे जो निभा सके।

बुधवार को प्रदेश भाजपा की कोर टीम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिले। सूत्रों का कहना है कि अमित शाह ने चुनाव लड़ने के कई टिप्स भी दिए। जिसमें सबसे अहम था कि कोई भी नेता अपने आप को बड़ा नेता नहीं समझकर कार्यकर्ता के रूप में चुनाव प्रचार में जुटे। हवा-हवाई चुनाव प्रचार से बेहतर है कि जमीन पर कार्यकर्ताओं की फौज उतरे।

जल्द ही सक्रिय नेताओं की एक और बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में प्रदेश भाजपा प्रभारी प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री रमेश बिधूड़ी, आशीष सूद और रेखा गुप्ता मुख्य रूप से शामिल थी।

उधर, प्रदेश स्तर पर चुनावी घोषणा पत्र को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि हर बार भाजपा कई तरह के वायदें करती है, लेकिन इस बार कुछ ठोस वादा किया जाएगा।

पानी की प्रचुरता, अनाधिकृत कॉलोनियों के विकास, बिजली बिल में कमी, आशियाने देने की बात, ट्रांस्पोर्टेशन सिस्टम को ठीक करना अहम होगा। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात तभी की जाएगी जब केंद्र सरकार की हरी झंडी मिल जाए।

इन खास लोगों में अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कवायद

BJP focuses on win Chandni Chowk constituency.

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख युवाओं में अपनी पकड़ मजबूत करने का फैसला किया है। पार्टी ने यह तय किया है कि सदस्यता अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ा जाए।

युवाओं तक अपनी बात कहने के लिए पार्टी सीधा संवाद स्थापित करने पर जोर देगी। युवाओं को ही ध्यान में रखकर पार्टी ने ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू किया है।

भाजपा ने यह तय किया है कि सदस्यता अभियान के लिए ज्यादा से ज्यादा शिविर कॉलेज परिसर के आसपास लगाई जाए। सदस्यता अभियान के दौरान ही पार्टी की नीतियों से भी उन्हें अवगत कराया जाएगा। शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थल पर भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed