फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP finalised names for the posts of president and vice president of special and ad hoc committees

Delhi NCR News: भाजपा ने विशेष और तदर्थ समितियों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर नाम किए तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। एमसीडी की 21 विशेष और तदर्थ समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए भाजपा ने पार्षदों के नाम तय कर दिए हैं। इन्हीं नामों के आधार पर समितियों के सदस्यों के नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इन समितियों के सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि तीन जुलाई निर्धारित की गई है। जबकि 10 जुलाई को सदन की बैठक में सदस्यों का चुनाव होगा। उसके बाद समितियों की बैठकों में उनके अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, संगठन महामंत्री पवन राणा, महापौर राजा इकबाल सिंह, उपमहापौर जगभगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा और नेता सदन प्रवेश वाही के बीच बैठक हुई। इस दौरान विशेष व तदर्थ समितियों के गठन, प्रतिनिधित्व और अनुभव को ध्यान में रखते हुए उनके अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए पार्षदों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। बताया जा रहा है कि अधिक अधिकार वाली समितियों की कमान वरिष्ठ पार्षदों और बड़े पदों की दौड़ में रहे पार्षदों को देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इन समितियों के चुनाव दिसंबर 2022 में एमसीडी चुनाव के बाद पहली बार हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने अपने ढाई साल के शासनकाल में इन समितियों के चुनाव कराने की पहल नहीं की थी। उसके शासनकाल में इन समितियों के सदस्यों की संख्या तय कर दी गई थी। विशेष और तदर्थ समितियां एमसीडी की विभिन्न सेवाओं और नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed