फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP ex spokesperson Nupur sharma gets gun license for self defence

दिल्ली: भाजपा से निष्कासित नुपुर शर्मा को मिला शस्त्र लाइसेंस, पुलिस ने बताई ये वजह

Thu, 12 Jan 2023 11:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 12 Jan 2023 11:58 AM IST
सार

नूपुर शर्मा ने जून 2022 में एक टीवी डिबेट में पैगंबर मुहम्मद और उनकी तीसरी पत्नी, आयशा के बारे में विवादास्पद बयान दिया था, जिसके बाद खाड़ी देशों में भारत का खूब विरोध हुआ था।

विज्ञापन
BJP ex spokesperson Nupur sharma gets gun license for self defence
nupur sharma - फोटो : Social Media

विस्तार

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी कर चर्चा में आई भाजपा से निलंबित नेता नुपूर शर्मा को हथियार का लाइसेंस दिया गया है। भाजपा नेता ने धमकी मिलने की दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी। उन्होंने आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि निलंबित भाजपा नेता को उनकी रक्षा के लिए गन लाईसेंस दिया गया है।

विज्ञापन


भाजपा से निलंबित नुपूर शर्मा ने जून महीने में हुई एक टीवी बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद देश भर में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए थे। कई जगह हंगामा हुआ था। इसके बाद भाजपा ने नुपूर शर्मा को पार्टी ने निलंबित कर दिया था। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीजेपी नेता की इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद के बारे में की गई टिप्पणी भद्दी थी।
विज्ञापन


ईरान और कतर जैसे कई इस्लामिक देशों ने उनकी टिप्पणियों की निंदा करते हुए एक कूटनीतिक विवाद भी खड़ा किया था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने जुलाई 2022 के आदेश में नुपूर शर्मा को देश में भावनाओं को प्रज्वलित करने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि देश में जो कुछ हो रहा है उसकी सिर्फ नुपूर शर्मा जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा की निलंबित नेता को मिल रहीं धमकियों को देखते हुए अगस्त महीने में उनके खिलाफ देश भर में दर्ज मामलों को एक साथ जोड़ दिया था। सभी केसों को एक साथ जोड़ दिया था और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जांच करने के लिए कहा है। नुपूर शर्मा ने मिल रहीं धमकियों को देखते हुए दिल्ली पुलिस में आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें आत्म रक्षा के लिए गन लाइसेंस दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed