{"_id":"5dfac83a8ebc3e87ff46c7b8","slug":"bjp-engaged-in-making-pm-modi-s-rally-a-success-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की रामलीला मैदान में होने वाली रैली सफल बनाने में जुटे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की रामलीला मैदान में होने वाली रैली सफल बनाने में जुटे भाजपाई
Thu, 19 Dec 2019 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Dec 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धन्यवाद रैली को सफल बनाने के लिए जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पदयात्रा की। कार्यकर्ताओं ने 1731 अनधिकृत कॉलोनियों में नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने के लिए बड़ी संख्या में रामलीला मैदान पहुंचने का निमंत्रण दिया। अनधिकृत कॉलोनियों की एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से भी कार्यकर्ताओं ने संपर्क साधा।
विज्ञापन
पदयात्रा के दौरान प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण से 40 लाख लोगों को उनके घरों का मालिकाना हक देने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
1550 कॉलोनियों की मैपिंग की जा चुकी है। 1060 कॉलोनियों को डीडीए की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। दस हजार से ज्यादा लोगों ने डीडीए के पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। प्रधानमंत्री ने अनधिकृत कॉलोनियों में रह रहे लोगों की पीड़ा समझी और उन्हें नियमित करने का ऐतिहासिक फैसला लिया।
कांग्रेस व आप ने कच्ची कॉलोनियों को नियमित करने में रोड़ा ही अटकाया है। प्रदेश उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने कहा कि पिछली सरकारों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। पूर्व मेयर हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री 58 महीने से आराम कर रहे थे और अब विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर लोगों को झूठे वादों और घोषणाओं के जरिये बेवकूफ बना रहे हैं।