फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP election tag line has been final for Delhi assembly election

दिल्ली में भाजपा की टैग लाइन तय, इसमें 'राम, 370, सीएए और रजिस्ट्री से लेकर शाहीन बाग' सब कुछ है...

Fri, 24 Jan 2020 03:49 AM IST
Vikas Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 Jan 2020 03:49 AM IST
विज्ञापन
BJP election tag line has been final for Delhi assembly election
अमित शाह - फोटो : Social Media

दिल्ली दंगल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनावी एजेंडा क्या रहेगा, वह अब सार्वजनिक हो गया है। चुनाव की टैग लाइन तय हो गई है। वीरवार शाम को मटियाला विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा की टैग लाइन तय करते हुए बता दिया है कि इस चुनाव में 'राम, अनुच्छेद 370, सीएए, कच्चे प्लाटों की रजिस्ट्री का मुद्दा, कश्मीर, आयुष्मान योजना और शाहीन बाग सब कुछ होगा।अब दिल्ली के चुनाव प्रचार में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता इसी टैग लाइन पर प्रचार करेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अमित शाह की यह पहली चुनावी जनसभा थी। कार्यकर्ताओं को शाह की इस जनसभा का इंतजार था। वे सार्वजनिक तौर पर जानना चाहते थे कि चुनाव प्रचार में टैग लाइन क्या रहेगी। कौन सी बातों को वोटरों के समक्ष उठाना है और किन मुद्दों से बचना है। 
विज्ञापन


शाह ने अपने भाषण में सब कुछ साफ कर दिया। इस चुनाव में किसी एक मुद्दे को लेकर भाजपा लोगों के बीच नहीं जाएगी, बल्कि मोदी सरकार द्वारा कराए गए दर्जनों कार्यों को उनके समक्ष रखा जाएगा। शाह ने कहा, दिल्ली में लोगों को कच्चे प्लाटों की रजिस्ट्री कौन दे रहा है। मोदी सरकार ने यह काम किया है। इससे लाखों लोगों को फायदा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली को लेकर दूसरा प्वाइंट यह बताया कि केजरीवाल सरकार ने केंद्र की आयुष्मान योजना, जिसमें पांच लाख रुपये तक का इलाज संभव है, लागू न कर लोगों के साथ अन्याय किया है। शाह ने केजरीवाल सरकार की कई कमियां भी गिनाई। इसके बाद वे राष्ट्रीय मुद्दों पर आ गए। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून और अनुच्छेद 370 की जोरदार तरीके से पैरवी करते हुए कहा, इन राष्ट्रीय मुद्दों पर निर्णय लेने की हिम्मत जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाई है, वह 70 साल में कोई नहीं दिखा पाया।


शाह ने दिल्ली के शाहीन बाग का मुद्दा भी उठाया। कहा, कुछ लोग शांति भंग करना चाहते हैं। देश में कई ऐसे भी लोग हैं जो पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रवाद के कई मुद्दों को उठाया। मोदी है तो मुमकिन है, वाला नारा भी लगवाया।अंत में शाह ने मोदी स्टाइल में लोगों से पूछा, बोलो भैया हमारे उम्मीदवार को जिताओगे। शाह ने कहा, 50 लोगों को अपने मोबाइल फोन से एसएमएस भेजो और भाजपा को वोट देने की अपील करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed