{"_id":"bd2f723d69f7b1909cb98ebc861c0e4d","slug":"bjp-election-campaign-started-with-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में शुरू हुआ 'मोदी अभियान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में शुरू हुआ 'मोदी अभियान'
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Jan 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने दिल्ली विधानसभा के लिए प्रचार करने के लिए कांग्रेस व आम आदमी पार्टी से हटकर रास्ता अपनाया है।
विज्ञापन
उसने इन दोनों दलों की भांति आटो का सहारा लेने में रूचि नहीं ली, बल्कि वह छोटे टैंपो के माध्यम से अपने नारे मतदाताओं तक पहुंचाएगी।
पार्टी ने इसकी शुरुआत शुक्रवार को कर दी। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे किया है। उसने शुक्रवार को अपने प्रमुख स्लोगन को आगे करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो वाले होर्डिंग लगाकर बड़ी संख्या में छोटे टैंपो राजधानी की सड़कों पर दौड़ाने शुरू कर दिए।
ऐसे टैंपो का प्रदेश कार्यालय से रवाना किया। पार्टी के नेताओं के अनुसार इस तरह टैंपो की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। इसके अलावा ई-रिक्शा को भी प्रचार में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन