फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP divided: south delhi president resigns with team

बीजेपी में फूटः टीम के साथ दक्षिणी दिल्ली के जिलाध्यक्ष का इस्तीफा

Thu, 27 Mar 2014 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Mar 2014 08:20 PM IST
विज्ञापन
BJP divided: south delhi president resigns with team

भाजपा एक तरफ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की मुहिम में जुटी है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश भाजपा में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। चुनाव सिर पर हैं पर पार्टी में पदाधिकारियों को बदलने का दौर जारी है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चुनाव के लिए महज 13 दिन शेष हैं और पदाधिकारियों के बदलने का सिलसिला अब भी जारी है।
विज्ञापन


पहले महरौली के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता से इस्तीफा लिया गया तो अब लोकसभा चुनाव के पहले दक्षिणी दिल्ली जिलाध्यक्ष बलराम बिंदल पर लोकसभा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी से तालमेल ठीक नहीं होने की वजह बताकर इस्तीफा ले लिया गया है। इस तरह से बिंदल की पूरी टीम ही अब चुनाव में भागीदारी से बाहर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल बलराम बिंदल पार्टी ने साजिश रचकर पद से हटाने की मुहिम चार दिनों पहले ही शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि छोटे राम को पहले षड्यंत्र के तहत चुनाव कैंपेन के लिए मेरे साथ कार्यवाहक के तौर पर जोड़ा गया। बाद में प्रदेश के संगठन महामंत्री ने फोन पर कहा कि आप इस्तीफा दे दें। बिना कारण बताए मुझसे इस्तीफा ले लिया गया। जबकि मेरी पूरी टीम नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के अभियान में जुटी थी।

पश्चिमी दिल्ली के इंचार्ज को दक्षिणी दिल्ली भेजा
उधर, प्रदेश भाजपा ने छोटे राम को महरौली जिले का अध्यक्ष बना दिया है। इसके साथ एक और फेरबदल करते हुए पश्चिमी दिल्ली लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे आशीष सूद को तत्काल प्रभाव से दक्षिणी दिल्ली लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है।


पार्टी के नेताओं का कहना है कि चुनाव के ठीक पहले फेरबदल पार्टी के हित में नहीं है। एक तो पहले ही कार्यकर्ता अपनी पूरी क्षमता के साथ अभी तक नहीं जुटे है ऊपर से  इस तरह के फैसले से विरोधी पक्ष मजबूत होगा और भाजपा अपने कार्यकर्ता ही प्रत्याशी के खिलाफ बगावती तेवर अख्तियार कर लेंगे। बता दें कि भाजपा की यह वह टीम है जिसे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने तैयार की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed