फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP did liquor scam: Sanjay Singh

भाजपा ने किया शराब घोटाला : संजय सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 09:17 PM IST
विज्ञापन
या
विज्ञापन

शराब घोटाला भाजपा की देन : संजय सिंह
आप सांसद का आरोप, घोटाला ईडी की जांच के बाद शुरू हुआ
कहा, केजरीवाल को जेल भेजने के पीछे गहरी साजिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप सांसद संजय सिंह ने शराब घोटाले को भाजपा की देन करार दिया है। जमानत मिलने के दो दिन बाद शुक्रवार को सांसद ने आरोप लगाया कि असली घोटाला ईडी की जांच के बाद शुरू हुआ। इसमें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लोग शामिल हैं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को साजिश के तहत जेल भेजा गया। इसके पीछे आप को खत्म करने और इलेक्टोरल बॉन्ड में भाजपा की सामने आई असलियत को दबाने की मंशा है।
पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में संजय सिंह ने दावा किया कि शराब घोटाले के आरोपी शरथ रेड्डी ने 15 नवंबर, 2022 को भाजपा को पांच करोड़ रुपये दिए। भाजपा जिस शरथ रेड्डी को किंगपिन बताती थी, उसने गिरफ्तारी के बाद भाजपा को 55 करोड़ रुपये की रिश्वत दी। सुप्रीम कोर्ट की वजह से भाजपा का मनी ट्रेल भी सामने आ गया। सुप्रीम कोर्ट के दबाव में इलेक्टोरल बॉन्ड की सारी डिटेल चुनाव आयोग की वेबसाइट पर डालनी पड़ी और बताना पड़ा कि शराब घोटाले में ईडी जिस शरथ रेड्डी को किंगपिन कह रही थी, उसने भाजपा को 55 करोड़ रुपये दिए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री के घर पर रेड पड़ती है। वहीं, इस मामले के आरोपी मगुंटा रेड्डी भाजपा के सहयोगी दल टीडीपी से चुनाव लड़ रहे हैं और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर वोट मांग रहे है। उन्होंने मोदी और रेड्डी को गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए फोटो जारी कर पूछा कि यह रिश्ता क्या कहलाता है?
विज्ञापन

सांसद संजय सिंह ने कहा कि शराब कारोबारी एवं सांसद मगुंटा रेड्डी ने तीन और उनके बेटे राघव रेड्डी ने सात बयान ईडी को दिए। दोनों बाप-बेटे ने 10 बयान दिए और 16 सितंबर 2022 को ईडी ने मगुंटा रेड्डी से पूछा कि क्या आप अरविंद केजरीवाल से मिले हैं, उन्हें जानते है? इसके जवाब में मगुंटा रेड्डी ने सच बताते हुए कहा कि हां, मैं अपने चैरिटेबल ट्रस्ट की जमीन के मामले में मिला था। इसी के बाद मगुंटा रेड्डी के बेटे राघव रेड्डी को गिरफ्तार कर पांच महीने जेल में रखा गया। इसने दबाव में आकर बयान बदल दिया और 16 सितंबर 2022 को सांसद मगुंटा रेड्डी पर पहली बार ईडी ने रेड डाली और 10 फरवरी 2023 तक लगातार उससे केजरीवाल के खिलाफ बयान देने के लिए कहा, लेकिन वह खिलाफ बयान नहीं देता है। इसके बाद उसके बेटे राघव रेड्डी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 16 सितंबर 2022 से 16 जुलाई 2023 तक राघव रेड्डी से सात बयान गए हैं। राघव रेड्डी अपने छह बयानों में अरविंद केजरीवाल को जानने की बात से मना करता है, लेकिन पांच महीने की जेल के बाद राघव रेड्डी टूट गया और 16 जुलाई 2023 को राघव रेड्डी अपने सातवें बयान में बदल गया। उसने केजरीवाल के खिलाफ बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि ईडी ने राघव रेड्डी के छह और मगुंटा रेड्डी के दो बयान गायब कर दिए। मगर हमारे वकीलों ने अदालत में वह बयान देखने की इजाजत मांगी तो दोनों के बयान पढ़कर उनके होश उड़ गए। दोनों बाप-बेटे के नौ बयानों में कहीं भी अरविंद केजरीवाल का जिक्र नहीं है। लिहाजा उस पर जबरन दबाव बनाकर केजरीवाल के खिलाफ बयान दिलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed