केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन, गिरफ्तारी जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कमान गेट पर शाहनवाज की हत्या के मामले पर दिल्ली में राजनीति तेज हो गई है। गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया।
बड़ी मात्रा में भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही केजरीवाल के आधिकारिक आवास के बाहर जमा होने लगे। दोपहर होते-होते भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक केजरीवाल के घर के बाहर जमा हो गए।
प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने उन पर पानी की बौछार की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी इस मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक और मंत्री असिम अहमद खान को निशाने पर लेने की कोशिश कर रही है।
भाजपा पर गंदी राजनीति करने का आरोप
भाजपा का कहना है कि शाहनवाज की हत्या में शामिल आरोपी आम आदमी पार्टी के मंत्री के सहयोगी हैं। ऐसे में पार्टी को अपने मंत्री से तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए।
इससे पहले बुधवार को इस मामले पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा था कि इस मामले में वह गंदी राजनीति कर रही है।
आप का आरोप है कि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के नियंत्रण में काम कर रही है। ऐसे में इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की बनती है।