फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP demanded a white paper on the cost of the tea to Kejriwal

भाजपा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से चाय-पानी के खर्चे पर मांगा श्वेत पत्र  

Wed, 07 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
BJP demanded a white paper on the cost of the tea to Kejriwal
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया
भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गुरु रहे अन्ना हजारे का दरवाजा खटखटाया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने अन्ना से जंतर-मंतर पर आकर आम आदमी पार्टी ने गत 18 माह में किए कुकृत्यों पर वक्तव्य देने का आग्रह करते हुए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि आप व उसकी सरकार ने डेढ़ साल के दौरान ऐसे काम किए हैं, जिससे देश की जनता शर्मसार है। 

दिल्ली की जनता ने आप और उसके मुखिया केजरीवाल को अन्ना हजारे द्वारा चलाए जनांदोलन की ईमानदार उपज के रूप में देखकर सत्ता सौंपी थी, लेकिन जिस तरह केजरीवाल सरकार ने जनता के साथ एक के बाद एक धोखा किया है, उससे जनता निराश है। 
विज्ञापन


आप व उसकी सरकार असंवेदनशील, शब्दों से पीछे हट जाने वाली, भ्रष्टाचार व घोटालों में लिप्त सरकार ही नहीं, बल्कि दुराचारियों से परिपूर्ण साबित हुई है।

'केजरीवाल जमकर कर रहे हैं फिजूलखर्चीट

BJP demanded a white paper on the cost of the tea to Kejriwal
विजेंद्र गुप्ता

दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की आप सरकार के खर्चों पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी व अन्ना हजारे की राह पर चलने का दावा करने वाले जमकर फिजूलखर्ची कर रहे हैं। 

विदेश यात्राओं, मनमानी नियुक्तियों व चाय-पानी पर करोड़ों खर्च किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री को इस पर श्वेतपत्र जारी करना चाहिए। गुप्ता ने कहा कि सादगी भरा जीवन व्यतीत करते हुए जनता की सेवा करने का वादा करने वाली पार्टी के मंत्रियों ने डेढ़ साल में अनुमति लिए बगैर अनेक विदेश यात्राएं की हैं। 

मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व मंत्रियों ने अपने स्टाफ में अपने लोगों को भारी वेतन पर नियुक्तियां कर तय मानकों व नियमों का खुला उल्लंघन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed