फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp delhi releases a cd to expose aam aadmi party

49 दिन की केजरीवाल सरकार के 49 झूठ

Sat, 22 Mar 2014 04:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Mar 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
bjp delhi releases a cd to expose aam aadmi party

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की घोषणाओं और उनकी 49 दिनों की सरकार की पोल खोलने के लिए भाजपा ने एक मुहिम शुरू की है।

विज्ञापन


अपने इस अभियान भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले AAP के खिलाफ दिल्ली की गली में गली में जाकर सीडी चलाएगी और लोगों को AAP सरकार के कामकाज की हकीकत रूबरू कराएगी।
विज्ञापन


इस सीडी में AAP सरकार के कार्यकाल में सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से की गई सभी घोषणाओं और फैसलों की सच्चाई को सिलसिलेवार ढंग से दिखाएगी। पढ़िए आगे की स्लाइड में AAP और बीजेपी की जंग:

विज्ञापन
विज्ञापन

झूठ 1: सोमनाथ भारती और खिड़की एक्सटेंशन का मुद्दा

bjp delhi releases a cd to expose aam aadmi party

बीजेपी ने AAP सरकार की खामियों को भुनाने के खास मकसद से यह सीडी जारी की है। सीडी में खिड़की एक्सटेंशन पर मंत्री सोमनाथ भारती की करतूतों को छिपाने और उन्हें बचाने के लिए रेल भवन पर धरना देने को प्रमुखता से दिखाया गया है।

खिड़की एक्सटेंशन मामले में भारती को बचाने के लिए ही केजरीवाल और उनकी कैबिनेट ने रेल भवन पर धरना दिया था। इस धरने के दौरान केजरीवाल और उनकी कैबिनेट ‌दिल्ली पुलिस के तीन अधिकरियों को सस्पेंड करने की मांग कर रही थी।

झूठ 2: बीजेपी कार्यालय पर हमला

bjp delhi releases a cd to expose aam aadmi party

गुजरात में केजरीवाल के काफिले को रोके जाने से नाराज AAP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली बीजेपी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन व हंगामा किया था।

बीजेपी की ओर से जारी की गई सीडी में AAP नेता आशुतोष और शाजिया इल्मी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए गए हैं। AAP कार्यकर्ता गुजरात में केजरीवाल की गिरफ्तारी की सूचना से खासे नाराज थे और इसी का विरोध जताने के लिए बीजेपी कार्यालय के बाहर एकजुट हुए थे।

इस मामले में AAP के 14 कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस इस मसले में पूछताछ के लिए AAP नेता आशुतोष और शाजिया को भी थाने ले गई थी।

झूठ 3: राखी बिड़लान पर पैसे मांगने का आरोप

bjp delhi releases a cd to expose aam aadmi party

बीजेपी की सीडी में यह भी बताया गया है कि दिल्ली में AAP की सरकार बनते ही हंगामा भी शुरू होने लगा था। AAP सरकार की मंत्री राखी बिड़लान की कार पर एक बच्चे की गेंद लगने की घटना को बढ़ा चढ़ा कर बताया गया और यह आरोप लगाए गए कि राखी की कार पर पथराव किया गया है।

हालांकि बाद में यह साफ हो गया कि कार में गेंद लगी थी न कि पत्‍थर लेकिन ज्यादातर लोगों ने AAP और राखी के इस बयान को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया था।

हाल ही में पार्टी नेता महेंद्र सिंह की जगह राखी बिड़लान को ‌टिकट देने के बाद उन पर 7 लाख रुपए मांगने के भी आरोप लगे हैं। AAP नेता महेंद्र सिंह ने ही ख्‍ुलेआम ये संगीन आरोप राखी पर लगाए हैं। इससे भी बीजेपी के आरोपों को बल मिला है।

झूठ 4: विधायक ने महिलाओं से की छेड़छाड़

bjp delhi releases a cd to expose aam aadmi party

बीजेपी ने सीडी में कोंडली से AAP के विधायक मनोज कुमार पर कुछ काम करवाने के लिए आई महिला के साथ छेड़छाड़ समेत कई विवादित प्रकरणों को भी दिखाया गया है।

इस वीडियो से AAP के प्रति लोगों के बीच बनी अवधारणा बदलने में वक्त नहीं लगेगा क्योंकि हमेशा दूसरे की पोल खोलने वाली केजरीवाल की पार्टी में ऐसा होना लोगों के लिए भी किसी झटके से कम नहीं है।

झूठ 5: मैदान छोड़कर भागे केजरीवाल

bjp delhi releases a cd to expose aam aadmi party

सीडी में दिखाया गया है कि जनलोकपाल बिल के नाम पर केजरीवाल ने अपनी ही सरकार गिराकर मुख्यमंत्री के पद से जान छुड़ाई, जिससे वह लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रचार कर सकें और खुद चुनाव लड़ सकें। इस विषय में टेलीविजन पर चले समाचारों के फुटेज दिखाए गए हैं।


वैसे भी सरकार से इस्तीफा देने के फैसले पर केजरीवाल चौतरफा घिरे हैं। विरोधी ही नहीं AAP के कई नेताओं ने भी केजरीवाल के फैसलों को एकतरफा और अवसरवादी बताते हुए पार्टी से किनारा कर लिया है।

झूठ 6: बच्‍चों की कसम खाई तो ‌क्यों तोड़ी?

bjp delhi releases a cd to expose aam aadmi party

बीजेपी ने सबसे अहम मुद्दो पर फोकस करते हुए लोगों को केजरीवाल के सत्ता प्रेम और कांग्रेस से सांठगांठ की झलक दिखाने की भी कोशिश की है।

सीडी में बीजेपी ने केजरीवाल के उस वीडियो को दिखाया है जिसमें वह दिल्ली में किसी भी पार्टी के साथ मिलकर सरकार न बनाने के लिए अपने बच्चों की कसम खा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के साथ दिल्ली में सरकार बनाकर केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम तोड़ दी।

झूठ 7: सरकारी बंगला न लेने का किया था ऐलान

bjp delhi releases a cd to expose aam aadmi party

केजरीवाल ने सरकार बनाने से पहले अपने चुनावी घो‌षणा पत्र में इस बात का ऐलान किया था कि अगर AAP की सरकार बनी तो कोई भी मंत्री लाल बत्ती नहीं लेगा और न ही सरकारी बंगले में रहेगा।

लेकिन केजरीवाल ने खुद ही इस बात को झूठा साबित कर दिया और 10 कमरों के डुप्लेक्स को स्वीकार कर लिया था। हालांकि इस पर विरोधी दलों की ओर से बवाल बढ़ा तो केजरी ने बंगला वापस कर दिया। बाद में फिर से उन्होंने छोटा फ्लैट लिया।

झूठ 8: दागियों को दिया टिकट लेकिन दाग अच्छे हैं

bjp delhi releases a cd to expose aam aadmi party

बीजेपी ने सीडी में यह भी दिखाया है कि AAP में दागियों की भीड़ मची हुई है लेकिन उन्हें अपने दाग अच्छे लगते हैं। बीजेपी का आरोप है क‌ि दूसरी पार्टियों की पोल खोलने में लगी आम आदमी पार्टी को अपने दल के भीतर झांकने की फुरसत ही नहीं।

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने इस पार्टी को जिस तरह सिर पर बैठाया, उसी तरह पांवों तले रौंदने को भी तैयार हैं। भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने का दावा करने वाली AAP ने मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, महाराष्ट्र आदि में बैंकों के करोड़ों रुपए का गबन करने वाले अपराधियों को टिकट दिया है।

झूठ 9: विधायकों को टिकट नहीं देंगे

bjp delhi releases a cd to expose aam aadmi party

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि वह आम चुनावों में किसी भी विधायक को टिकट नहीं देंगे। पार्टी की इसी जिद के चलते इसमें फूट पड़ी और विधायक विनोद बिन्नी ने बागी रुख अपना लिया।


लेकिन हाल ही में पार्टी के घोषित उम्मीदवार महेंद्र सिंह का टिकट काटकर राखी बिड़लान को टिकट दिया गया है। हालांकि यह भी चर्चा है कि महेंद्र ने पार्टी से नाराज होकर खुद ही टिकट लौटाया है। पार्टी के इस फैसले से बिन्नी की कुर्बानी बेवजह साबित होती है। AAP की इस जंग का फायदा बीजेपी को हुआ और उसने हर कड़ी को सीडी में पिरोया है।

झूठ 10: केजरी ने कहा था नहीं लडूंगा लोकसभा चुनाव

bjp delhi releases a cd to expose aam aadmi party

AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल के उस बयान को भी बीजेपी ने सीडी में दिखाया है जिसमें वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कह रहे हैं लेकिन अब वहीं केजरीवाल मोदी के खिलाफ ताल ठोंकने की तैयारी में हैं।

हालांकि अभी तक केजरीवाल ने खुलकर चुनाव लड़ने का ऐलान नहीं किया है लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे। बीजेपी ने केजरीवाल के इस झूठ और मौन को भी बखूबी सीडी में दर्शाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed