फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp delhi president satish upadhyay on delhi elections.

दिल्ली चुनाव पर BJP ने साधी चुप्पी, केजरी को नोटिस

Tue, 28 Oct 2014 08:05 PM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 08:05 PM IST
विज्ञापन
bjp delhi president satish upadhyay on delhi elections.

आम आदमी पार्टी सरकार के इस्तीफे के बाद दिल्ली में लगे राष्ट्रपति शासन के बीच अब एक बार फिर दिल्ली में चुनावी चहलपहल बढ़ गई है। हालांकि सरकार बनाने के मुद्दे पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से लगी कड़ी फटकार के बाद भी भाजपा ने अपना रुख साफ नहीं किया है।

विज्ञापन


हालांकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि भाजपा चुनावों में जाने के लिए तैयार है। लेकिन यह मामला अभी अदालत में है। जब तक वहां से बात साफ नहीं होती पार्टी कुछ नहीं कर सकती।
विज्ञापन


उपाध्याय ने कहा, "भाजपा का फैसला सही समय पर लोगों के सामने आएगा।"

'उपराज्यपाल के न्योते का इंतजार'

bjp delhi president satish upadhyay on delhi elections.

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उपराज्यपाल उन्हें सरकार बनाने का न्योता देते हैं तो वह उस पर विचार करेंगे और सही समय पर उसका जवाब देंगे। हम वोट बैंक पॉलिटिक्स के खिलाफ हैं और हमें यह मंजूर नहीं है।

उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान त्रिलोकपुरी दंगे का भी जिक्र किया। जिसमें उन्होंने विपक्षी दलों पर भी आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि दूसरे दल लगातार लोगों को भड़काने में लगे थे लेकिन उन्होंने हर समय पुलिस से संपर्क बनाए रखा और माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की।

BJP ने केजरीवाल को भेजा नोटिस

bjp delhi president satish upadhyay on delhi elections.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया लगातार गलत आरोप लगाने के आरोप में उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा है। केजरीवाल पार्टी की छवि खराब करने में जुटे हैं। केजरीवाल लगातार गलत ट्वीट कर‌के भ्रम फैला रहे हैं।

बता दें कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार बनाने के मुद्दे और त्रिलोकपुरी दंगो के मामले में भी भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। केजरीवाल ने दिल्ली के कुछ इलाकों में भड़की ‌हिंसा में भाजपा नेताओं के नाम का भी जिक्र किया था।

इस पर भाजपा ने केजरीवाल को नोटिस भेजकर सबूतों के साथ जवाब मांगा है।

विज्ञापन

पूर्वांचल के लोगों को लुभाने की कोशिश

bjp delhi president satish upadhyay on delhi elections.

उपाध्याय ने सबसे पहले छठ पूजा का जिक्र करते हुए बुधवार को घोषित की गई छुट्टी का पूरा श्रेय लेने की कोशिश की। पूर्वांचल के लोगों को आकर्षित करने के लिए उनके बगल में सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद थे।

भोजपुरी फिल्मों के कलाकार मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद है। इस इलाके में पूर्वांचल के लोगों की संख्या ज्यादा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नेताओं ने चुनावी मोड में आई दिल्ली में पूर्वांचल का वोट बैंक को लुभाने की पूरी कोशिश की। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह पूर्वांचल के लोगों की आस्‍था की जीत है। उन्होने भोजपुरी में अपनी बात रखी।

यही नहीं, तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भोजपुरी में गाना भी गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed