फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP criticises Kejriwal for his posture during PM meeting with CMs

अरविंद की 'अंगड़ाई': पीएम के साथ बैठक में इस मुद्रा में दिखे सीएम, भाजपा ने कहा- अशिष्ट और बेशर्म हैं केजरीवाल

Wed, 27 Apr 2022 05:17 PM IST
प्रशांत कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 27 Apr 2022 05:17 PM IST
सार

पीएम मोदी के साथ बैठक में शामिल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सुर्खियों में हैं। उनकी आराम की मुद्रा को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा ने इसे अरविंद केजरीवाल की अशिष्टता कहा है।

विज्ञापन
BJP criticises Kejriwal for his posture during PM meeting with CMs
मुख्यमंत्रियों से बात करते पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बुधवार को वर्चुअल बैठक की। पीएम के साथ बैठक में शामिल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सुर्खियों में हैं। बैठक के दौरान उनकी आराम की मुद्रा चर्चा में है। जिसे भाजपा ने केजरीवाल की अशिष्टता करार दिया है। साथ ही सवाल किया है कि इतनी महत्वपूर्ण बैठक में कोई मुख्यमंत्री ऐसा आचरण कैसे कर सकता है।

विज्ञापन


अभद्र व्यवहार से अपनी फजीहत कराते हैं अरविंद केजरीवाल
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने बैठक का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल अभद्र व्यवहार से अपनी फजीहत कराते हैं। वीडियो में अरविंद केजरीवाल सिर के पीछे हाथ रखकर आराम से बैठे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

 

बेहद बेशर्म इंसान हैं अरविंद केजरीवाल- नवीन कुमार जिंदल
वहीं भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि बैठक को लेकर क्या केजरीवाल ऊबे, व्यवहारहीन या दोनों थे। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता पर निशाना साधते हुए दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल ने उन्हें कुटिल करार दिया। साथ ही कहा कि इस आदमी के पास प्रधानमंत्री के सामने बैठने और बात करने का शिष्टाचार नहीं है। अरविंद केजरीवाल बेहद बेशर्म इंसान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed