फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP councilors are not happy with officers work

ये क्या! भाजपाइयों के ही आ गए बुरे दिन

Tue, 10 Jun 2014 03:39 AM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 03:39 AM IST
विज्ञापन
BJP councilors are not happy with officers work

केंद्र में नरेद्र मोदी सरकार बनने के बावजूद उत्तरी दिल्ली नगर निगम में भाजपा पार्षदों के अच्छे दिन नहीं आए। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक में सोमवार को उनकी बातें सुनने के बाद तो लगा कि उनके दिन बुरे दिन शुरू हो गए।

विज्ञापन


आम पार्षदों ने ही नहीं स्थाई समिति के अध्यक्ष भी सुनवाई नहीं करने का अधिकारियों पर आरोप लगा रहे थे।

कांग्रेस के पार्षदों ने तो मौका फायदा उठाते हुए नरेला जोन के उपायुक्त के पहनावे पर ही सवाल उठा दिए। इसके चलते सदन की नेता को उपायुक्त को हटाने का आदेश देना पड़ा।

विज्ञापन

फोन तक नहीं उठाते

BJP councilors are not happy with officers work

मेयर योगेंद्र चंदोलिया ने पिछले दिनों आंधी में मची तबाही पर सदन की बैठक में चर्चा करने के निर्देश दिए। इस दौरान सदन की नेता मीरा अग्रवाल ने ऐसी आपदा में मरने वाले लोगों को मुआवजा देने की व्यवस्था करने की मांग की।

इसी बीच स्थाई समिति के अध्यक्ष मोहन भारद्वाज ने बताया कि आंधी में नरेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ गिरे थे, लेकिन जोन के उपायुक्त कुलदीप यादव ने उनको इलाके की स्थिति के संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं दी। इतना ही नहीं, उपायुक्त ने उनका फोन भी नहीं उठाया।

इसी बीच नरेला वार्ड से भाजपा पार्षद केशरानी ने उनके सुर में सुर मिलाते हुए उपायुक्त पर पार्षदों की सुनवाई नहीं करने और फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया।

लड़कियों के स्कूल में कैपरी पहन कर जाते हैं

BJP councilors are not happy with officers work

तभी अलीपुर वार्ड की पार्षद कुमारी अरुणा ने बताया कि अधिकारियों से परेशान जब भी किसी व्यक्ति को वह कुलदीप यादव के पास भेजती है तो वे लोगों को धमकाते हुए कहते है कि अरूणा क्या मेरे पर थानेदार लगी हुइ है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कुलदीप यादव का व्यवहार बहुत खराब है।

उनके खिलाफ कई महिला शिक्षकों ने उनको और अन्य पार्षदों के खिलाफ लिखित में शिकायत की है। उनकी बात पूरी होने से पहले जोन के डिप्टी चेयरमैन देवेंद्र कुमार ने कुलदीप यादव के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने बताया कि कुलदीप यादव लड़कियों के स्कूल में कैपरी पहनकर जाते है और महिला शिक्षकों से उनकी उम्र के बारे में पूछते है।

उनकी यह बातें सुनते ही सदन की नेता मीरा अग्रवाल व विपक्ष के नेता मुकेश गायेल ने पार्षदों की मांग का समर्थन करते हुए उनको नरेला जोन से हटाकर मुख्यालय में नियुक्त करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed