'मिशन दिल्ली इलेक्शन' में जुटी है भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पार्षदों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने चुनाव में पार्टी की नैया पार लगाने के लिए नगर निगम व मास्टर प्लान-2021 से जुड़े मसलों का समाधान कराने की पहल की है।
इस संबंध में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर योगेंद्र चांदोलिया व स्थायी समिति के अध्यक्ष मोहन भारद्वाज ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू का दरवाजा खटखटाया है।
भाजपा के दोनों वरिष्ठ पार्षदों ने शुक्रवार को केंद्र मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने उनसे मकान व जमीन से जुड़े 10 मसलों का समाधान करने का आग्रह किया।
पार्षदों ने रखी ये मांगें
पार्षदों ने कहा कि भवन नियमों का सरलीकरण करने की जरूरत है और ढांचे की सुरक्षा के मानक पूरा करने वाले वर्तमान निर्माण नियमित होने चाहिए।
गांव के बढाए गए लाल डोरे और बढ़ी हुई आबादी क्षेत्र में भवनों के नक्शे पास करने की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा शहरीकृत व ग्रामीण गांवों के मूल लाल डोरा बिल्डिंग प्लान से बाहर होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मकानों के बने हुए छज्जों को जुर्माना लेकर नियमित करने की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा तमाम बिंदुओं पर निगम का दायरा बढ़ाने की मांगें रखीं।