फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp councillors liking mamta banarji's model intead of gujrat model

मोदी नहीं, दीदी की योजना से प्रभावित हैं भाजपा पार्षद

Fri, 04 Jul 2014 02:00 AM IST
Updated Fri, 04 Jul 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
bjp councillors liking mamta banarji's model intead of gujrat model

केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद दिल्ली के अधिकारी हर मामले में गुजरात मॉडल पर जोर दे रहे हैं, लेकिन दक्षिण नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के पार्षदों को गुजरात का कूड़ा निस्तारण प्रोजेक्ट पसंद नहीं आए।

विज्ञापन


इस समस्या से निपटने को मोदी की घोर विरोधी मानी जाने वाली ममता बनर्जी सरकार का प्रोजेक्ट देखने कोलकाता के टूर पर निकले हुए हैं।

भाजपा की सरकार बनने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने पहले गुजरात मॉडल को समझने के लिए भी टीम भेजी थी।

नहीं भाया मोदी का गुजरात मॉडल

bjp councillors liking mamta banarji's model intead of gujrat model

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर खुशीराम, स्थायी समिति के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय व सदन के नेता सुभाष आर्य बृहस्पतिवार को कोलकाता नगर निगम के कूड़े से निपटने के प्रोजेक्ट देखने रवाना हो गए।

उनके दौरे का खर्च नगर निगम उठाएगा। जबकि भाजपा पार्षद सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए बड़ोदरा (गुजरात) का मुआयना कर चुके हैं।

बताया जाता है कि उन्हें वहां की व्यवस्था पसंद नहीं आई। इसी कारण उन्होंने कभी भी बड़ोदरा की चर्चा नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस टूर से नाराज क्यों ‌हैं कुछ अधिकारी?

bjp councillors liking mamta banarji's model intead of gujrat model

इसी बीच भाजपा के इन वरिष्ठ पार्षदों को जानकारी मिली कि कोलकाता नगर निगम की कूड़े से निपटने की योजना काफी सफल रही है। कोलकाता कूड़ा मुक्त शहर हो चुका है। इसके चलते उन्होंने वहां की व्यवस्था देखने की योजना बनाई।

हालांकि निगम के अधिकारी उनके कोलकाता टूर से खुश नहीं हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोलकाता में कूड़े की समस्या से निपटने के लिए अपनाई जा रही योजना कई वर्ष पहले दिल्ली में लागू कर रखी है।

दिल्ली में कूड़े की समस्या दूर करने के लिए उस योजना का विस्तार करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

कूड़े दबाने को लगाए कंटेनर

bjp councillors liking mamta banarji's model intead of gujrat model

कोलकाता नगर निगम ने कूड़े की समस्या से निपटने को ढलावों की ही व्यवस्था कर रखी है। ढलावों में छोटे-छोटे रिक्शों से कूड़ा लाया जाता है, जिसे वहां कंटेनर में डाला जाता है।

कंटेनर में कूड़े को दबाने की व्यवस्था है। कंटेनर को रात के समय उठाकर सैनेटरी लैंडफिल पर ले जाया जाता है। इसके चलते कूड़ा सड़कों पर बिखरा नहीं रहता और ढलाव भी कूड़ा मुक्त रहते हैं। वहां बदबू भी नहीं आती है।

नगर निगम ने करीब सात वर्ष पहले राजघाट के पास कूड़ा दबाने के लिए कंटेनर लगाए थे। एक कंटेनर में करीब पांच डंपरों का कूड़ा समा जाता है। नगर निगम ने यह योजना सैनेटरी लैंडफिल पर डंपरों का भार करने के साथ-साथ डीजल की बचत करने के लिए अपनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed