फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp congress will conquer AAP on Shanglu committee report in MCD election

MCD चुनाव: इन मुद्दों को लेकर AAP को घेरने की तैयारी में BJP-कांग्रेस

Sat, 08 Apr 2017 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Apr 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
bjp congress will conquer AAP on Shanglu committee report in MCD election
केजरीवाल म‌िली जान से मारने की धमकी - फोटो : PTI

एमसीडी चुनाव में प्रचार धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ आई शुंगलू कमेटी रिपोर्ट, विज्ञापन पर खर्च किए गए 97 करोड़ की पार्टी से वसूली और अरविंद केजरीवाल का मानहानि मुकदमा लड़ने को वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी की मोटी फीस ने भाजपा-कांग्रेस को एक मुद्दा दिया है।

विज्ञापन



कांग्रेस ने रिपोर्ट को सीधे मतदाताओं से जोड़ने के लिए शुक्रवार को 272 वार्ड में काला दिवस मनाने का ऐलान किया है तो सोशल मीडिया में भी इससे आप को घेरने की योजना है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 8 अप्रैल है उसके बाद भाजपा और कांग्रेस प्रचार में पूरी ताकत से उतरेगी। 
विज्ञापन



ऐसे में न सिर्फ शुंगलू कमेटी में सामने आए डेढ़ साल में 24 विदेश यात्रा, 12वीं पास या योग्यता पूरी नहीं करने वालों को मोटी तनख्वाह पर नौकरी का मामला चुनावी मुद्दे में गूंजेगा बल्कि पार्टी व विधायकों को मकान आवंटित करने को भी विरोधी उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता के बीच उठाएंगे रामजेठमलानी फीस मामला

bjp congress will conquer AAP on Shanglu committee report in MCD election
अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala

उपराज्यपाल की तरफ से मुख्यमंत्री व पार्टी की ब्रांडिंग के लिए सरकारी विज्ञापन के नाम पर खर्च किए गए 97 करोड़ रुपये की वसूली का आदेश लीक होने और अरविंद केजरीवाल पर अरुण जेटली की तरफ से किए गए मानहानि मुकदमा लड़ने को राम जेठमलानी को सरकारी खर्च पर खड़ा करने को भी मतदाताओं के बीच उठाने की तैयारी है। 

वहीं, माकन ने साफ किया है कि आखिर मुख्यमंत्री होने पर किसी के खिलाफ कुछ भी बोलने का प्रमाणपत्र नहीं मिलता। आम आदमी कहने वाली पार्टी के नेता देश के टॉप वकील को सरकारी खर्च पर खड़ा नहीं करते।

अजय माकन ने कहा है अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने में माहिर हैं। 25 मार्च को केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव को लेकर एलान किया है कि सत्ता में आएंगे तो गृहकर माफ कर देंगे जबकि 2015 में आप सरकार ने भाजपा शासित एमसीडी के प्रस्ताव पर अनधिकृत कॉलोनी में गृहकर लगाने की अनुमति उपराज्यपाल की मंजूरी के बिना ही दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed