फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP-Congress soon to announce announcement of lok sabha election 2019 candidates

लोकसभा चुनाव के लिए तेज हुई सरगर्मियां, भाजपा-कांग्रेस जल्द करेंगी प्रत्याशियों की घोषणा

Mon, 11 Mar 2019 01:11 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
BJP-Congress soon to announce announcement of lok sabha election 2019 candidates
फाइल

आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू होने के बाद लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के नाम को लेकर कयास का सिलसिला तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने फिलहाल प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने पहले ही छह प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी हैं।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि भाजपा में दो सीटों पर कुछ बदलाव कर सकती है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम भी जल्द घोषित किए जा सकते हैं। दिल्ली के कुल 70 विधानसभा सीटों पर फिलहाल 66 पर आम आदमी पार्टी के विधायक काबिज हैं जबकि चार सीटों पर भाजपा का कब्जा है। 
विज्ञापन


लेकिन लोकसभा चुनाव के मुद्दे अलग होने की वजह से किन किन मुद्दों पर पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं उससे ही चुनाव परिणामों की दिशा तय होने की उम्मीद जताई जा रही है। आचार संहिता के लागू होने के बाद पार्टियों के आला नेताओं के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में छाया रहेगा विकास का मुद्दा 
लोकसभा चुनाव में इस बार दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की कवायद, पारदर्शिता और राष्ट्रीयता के साथ विकास का मुद्दा अहम रहेगा। किसानों और युवाओं के बीच रोजगार के मुद्दा भी पार्टियों के चुनावी मुद्दों में शामिल होगा। लेकिन, देश की राजधानी दिल्ली में इस बार भी विकास का ही मुद्दा अहम रहेगा।

प्रत्याशियों नाम पर शुरू हुए कयास

वहीं दिल्ली के तीनों नगर निगम भाजपा शासित हैं। पिछले वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों को चुनाव से पहले अमली जामा पहनाया गया। चुनाव से पहले लगातार निगमों की तरफ दिल्ली सरकार पर निशाना साधा जाता रहा है। पिछले करीब एक महीने के दौरान निगम के विकास कार्यों की झड़ी लगा दी गई है, जिसका केंद्रीय मंत्रियों ने उद्घाटन और शिलान्यास कर, दिल्ली के मतदाताओं को संदेश दिया है। 

कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं, लेकिन अजय माकन, पूर्व केंद्रीय मंत्री योगानंद शास्त्री, अरविंदर सिंह लवली, पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, दिल्ली के पूर्व परिवहन मंत्री हारुन यूसुफ और शर्मिष्ठा मुखर्जी के नाम के कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं, लेकिन एक-दो सीटों के प्रत्याशियों के बदलाव की संभावना जताई जा रही है। 

पूर्वी दिल्ली से महेश गिरी, ओमप्रकाश शर्मा, कुलदीप सिंह चहल, मेयर बिपिन बिहारी सिंह, उत्तर पूर्वी दिल्ली से महंत नवल किशोर दास, पूर्व महापौर सत्या शर्मा, पूर्व विधायक मोहन सिंह बिष्ट टिकट की दौड़ में हैं। चांदनी चौक से मौजूदा सांसद डॉ. हर्षवर्धन, बिजेंद्र गुप्ता, विजय गोयल के नाम की चर्चा है। इस बार नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी के अलावा क्रिकेटर गौतम व एक अन्य उम्मीदवार के नाम की चर्चा है। आरक्षित उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में सांसद उदित राज, दुष्यंत गौतम के नाम की चर्चा है जबकि पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, दक्षिण दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी व एक अन्य उम्मीदवार के नाम की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed